Connect with us

छत्तीसगढ़

होटल की आड़ में देशी महुआ शराब रखने और बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बेचने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही का दिया है निर्देश

जप्ती _कच्ची शराब 84 लीटर एवम 100 नग देशी प्लेन शराब ( 18 लीटर 5 पाव गोवा शराब) कुल 102.9 लीटर जुमला कीमती 35850 ₹ एवम बिक्री रकम 8200₹ रूपये

जोगी नायक पिता अर्जुन नायक उम्र 32 साल निवासी मानिक चौरी थाना पचपेड़ी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवम डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी एवम सहायता केंद्र मल्हार से टीम तैयार कर दिनांक 13.09.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिक चौरी में आरोपी जोगी नायक पिता अर्जुन नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से देशी, महुआ शराब बिक्री करते और कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवम महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

यह भी पढ़ें   भानुप्रतापपुर उपचुनाव: 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत हुआ मतदान

इस कार्यवाही में एसआई भावेश शेंडे, एएसआई शिव साहू,प्रआर लक्षमण सिंह, आर कन्हैया मरावी एवम सहायता केंद्र मल्हार के स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   IPS जीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए भूपेश सरकार ने कसी कमर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हिमाचल दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, रैली को करेंगे संबोधित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नवा रायपुर में मोटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू, अब तक 110 लोगों ने किया आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending