Connect with us

छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में मोटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू, अब तक 110 लोगों ने किया आवेदन

Published

on

रायपुर: नवा रायपुर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च की शुरुआत के साथ ही ट्रेनिंग लेने वालों के आवेदन पहुंचने लगे हैं। जल्द ही यहां ट्रेनिंग शुरु कर दी जाएगी। परिवहन विभाग ने ट्रेनिंग के लिए फीस भी निर्धारित कर दी है। नए साल में आवेदकों की ट्रेनिंग शुरु हो जाएगी। ट्रेनिंग के बाद आवेदकों को लाइसेंस दिया जाएगा और उन्हें नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। दरअसल, ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में राज्य का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च बनाया गया है। मारुति सुजुकी कंपनी के स्पेशलिस्ट ट्रेनर द्वारा ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं के लिए कामयाबी की उड़ान शुरु

110 ने किया आवेदन

जानकारी के मुताबिक मोटर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेने वालों आवेदन जमा हाे रहे हैं। अब तक करीब 110 लोगाें ने ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है। इनमें भारी वाहन से लेकर कार की ट्रेनिंग लेने वाले आवेदक भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे राज्यों के लोगों ने भी यहां से ट्रेनिंग लेने के लिए आवेदन किया है।

8 आकृति वाले ट्रैक पर ट्रेनिंग

अफसरों के मुताबिक इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग तरह के ट्रैक बनाए गए हैं। आईडीटीआर में आठ आकृति वाले ट्रैक, ग्रेडीयंट, रिवर्स पार्किंग, लेन चेंजिंग्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चालक को ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा।

यह भी पढ़ें   क्या अतीक अहमद की हत्या में है लॉरेंस बिश्वोई का हाथ?

शुल्क कर दिया निर्धारित

मोटर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेने वालों के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। आवेदकों ने आवेदन भी किया है।

– शैलाभ साहू, आरटीओ, रायपुर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सड़क सुरक्षा में तैनात ITBP जवान पर नक्सलियों ने की फायरिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधानसभा के बजट सत्र अपडेट: पलमा कोल ब्लॉक में ट्रांसपोर्टेशन के रेट और टेंडर में गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव 29 मई को जिले के दौरे पर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending