छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 13 लाख 74 हजार से ज्यादा किसानों मे बेचा धान
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में 29 दिसम्बर तक 13 लाख 74 हजार 858 किसानों से 52 लाख 90 हजार 339 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 91 हजार 702 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 15 लाख 23 हजार 098 मीटरिक धान का उठाव हो चुका है।
धान खरीदी के 29वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4 लाख 84 हजार 756 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 57 हजार 831 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 85 हजार 219 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 79,971 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 29,470 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 5,373 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,68,156 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 80,229 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 12,394 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 17,268 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,74,438 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 34,760 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,57,831 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 64,448 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,22,908 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,02,264 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,23,237 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,85,219 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,38,031 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,46,903 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,84,756 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,75,075 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,23,624 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,85,615 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,73,359 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,76,775 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 80,301 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 61,144 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 63,069 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 91,158 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,32,565 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
