छत्तीसगढ़
CG: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 106 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल भी शामिल हैं। कोरोना की बढ़ी संख्या की वजह से रायपुर और रायगढ़ शहरों में कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को सभी जिला कलेक्टर की बैठक मुख्य सचिव ने बुलाई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश भर में 23 हजार 767 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 106 लोगों में संक्रमण का पता चला है। इनमें 40 मरीज अकेले रायगढ़ में सामने आए। जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं। बिलासपुर में 17, जांजगीर-चांपा में 13 और रायपुर जिले में 12 नए मरीज सामने आए। राजनांदगांव में 5, सूरजपुर में 4, दुर्ग और कोरबा में 3-3 मरीज मिले। वहीं कबीरधाम और धमतरी में 2-2 और बालोद, बस्तर, जशपुर और कांकेर में एक-एक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 463
इतनी बड़ी संख्या में बीमारों के मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या एकदम से बढ़कर 463 हो गई है। यह पिछले चार-पांच महीनों के दौरान सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। प्रदेश में पिछले 3 दिन में 224 से ज्यादा नए मरीज मिल गए हैं। केवल सात दिन में एक्टिव मरीज डेढ़ सौ बढ़कर 463 हो गए हैं।
जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है, डॉक्टरों के अनुसार यह गति ओमिक्रॉन संक्रमण जैसी ही है। मंगलवार को 23 हजार से ज्यादा जांच के मुकाबले संक्रमण की दर 0.45 प्रतिशत दर्ज की गई। रायगढ़ दूसरी लहर के पीक गुजरने के बाद संक्रमण की सर्वाधिक दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
इन मरीजों में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री भी हैं शामिल
इन मरीजों में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल भी शामिल हैं। अग्रवाल ने देर रात बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आग्रह किया है जाे पिछले दो-तीन दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच करा लें ताकि समय पर उपचार कराया जा सके। एहतियात के तौर पर रायपुर और रायगढ़ जिला प्रशासन ने कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। कुछ लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट को बंद कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized14 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
