Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव : कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Published

on

​​​​​​​राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ विधनसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार को होगी। राजनांदगांव में स्थित बीज निगम कार्यालय परिसर में कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 21 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 16 अप्रैल की सुबह उम्मीदवारों और अब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से हुए मतदान की गिनती होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर दो गणना अधिकारी के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग

मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ पास धारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना का कार्य देर शाम तक पूर्ण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मतगणना के लिए एक दिन पहले से कर्मचारियों को ड्यूटी पास बांट दिए गए हैं। वहीं मतगणना स्थल पर 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच मतगणना स्थल पर रिहर्सल का जायजा लिया। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 77.84 प्रतिशत वोट पड़े थे, जिसमें 78.92 प्रतिशत पुरुष और 77.74 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। इसमें 1 लाख 5 हजार 250 महिला और 1 लाख 6 हजार 266 पुरुष मतदाता हैं। यानी कि दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   23 जनवरी को दो पालियों में होगी पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जानिये अभिव्यक्ति App के बारे में - कोरिया पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक हादसा: नाव में शादी से लौट रहे थे लोग, अचानक पानी में डूबने से छिन गईं 100 जिंदगियां
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending