छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग

बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग
➡️पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” में बच्चों के लिए हुई प्रेरणादायी कार्यशाला
➡️मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर श्री संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों हुए अभिभूत
➡️बिलासगुड़ी मीटिंग हॉल में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिस परिवार के लगभग 100 बच्चे ह्यूज लाभान्वित

- ➡️पुलिस परिवार बच्चों के भविष्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया बेहतर भविष्य के लिए बिलासपुर पुलिस का प्रयास
ज़िला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के नेतृत्व में चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” कार्यक्रम में आज दिनांक 20.6.24 को भिलाई के motivation speaker एवं करियर काउंसलर डॉक्टर संतोष राय जी द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार के क्लास नवमी से कॉलेज तक के लगभग 106 बच्चे सम्मिलित हुए । जिन्होंने डॉक्टर संतोष राय द्वारा अपने करियर को लेकर वांछित जानकारी प्राप्त किया , इस दौरान बच्चों द्वारा भविष्य में आगे बढ़ाने एवं सही करियर चुनने के संबंध में डॉक्टर संतोष राय द्वारा मार्गदर्शन दिया गया । आजकल के परिवेश में बच्चों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने एवं सही रास्ता चुने हेतु मार्गदर्शन तथा बच्चों द्वारा अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ बड़ों के मान सम्मान एवं आदर शिष्टाचार किए जाने हेतु मोटिवेट किया गया बच्चों द्वारा डॉक्टर संतोष राय जी के जीवन के संबंध में एवं अपने भविष्य के संबंध में सवाल पूछे गए जिनका डॉक्टर संतोष राज जी द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया , डॉ श्री संतोष राय जी द्वारा उपस्थित बच्चों को भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर नी संकोच कभी भी मुलाकात कर व संपर्क कर संपर्क करने हेतु कहा गया वह भविष्य में पुन: बच्चों को मोटिवेट करने हेतु बिलासपुर आना बताया गया है।मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर श्री संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों अभिभूत हुए । उक्त काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा एवं रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन में डॉक्टर श्री संतोष राय जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पुलिस परिवार बच्चों के भविष्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया
बेहतर भविष्य के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की यह अभिनव पहल है जो आगे भी जारी रहेगी ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized10 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
