Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक साथ 7 खेल अकादमियों की शुरुआत, बिलासपुर-रायपुर को 42.14 करोड़ रुपए की सौगात

Published

on

 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत की। इनमें से बिलासपुर में 4 तथा रायपुर में 3 खेल अकादमी आज विधिवत प्रारंभ हुई। बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और कबड्डी अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी, बालिका फुटबाल एवं बालक-बालिका एथेलेटिक्स अकादमी का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत वाली नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

बिलासपुर में हांकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स की बोर्डिंग एवं कबड्डी (बालिका) अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी की बोर्डिंग, फुटबाल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) की डे-बोर्डिंग अकादमी कुल 370 सीटर है, जिसमें 180 बोर्डिंग सीट एवं 190 डे-बोर्डिंग सीट शामिल है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल परिसर में 9.20 करोड़ रुपए की लागत से बने 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक एण्ड फील्ड, 2.82 करोड़ की लागत से बालकों के लिए निर्मित 50 सीटर खेल छात्रावास, 4.75 करोड़ की लागत से बालिकाओं के लिए निर्मित 100 सीटर खेल छात्रावास तथा 4.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर में 4 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कबड्डी इंडोर हॉल, 15 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की गैलरी एवं पेवेलियन के निर्माण सहित वहां फ्लड लाईट लगाए जाने के कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय कोदूराम वर्मा स्मृति तींरदाजी प्रशिक्षण अकादमी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम परिसर कोटा में बालिकाओं के लिए फुटबाल अकादमी तथा बालक -बालिकाओं के लिए एथेलिटक्स अकादमी का भी शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें   नाटक के रूप में अभिनय कर स्कूली बच्चों ने बताए नशे के दुष्परिणाम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण होरा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रह साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन.एन. एक्का, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, बिलासपुर के सांसद अरूण साव, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रायपुर तथा बिलासपुर के कार्यक्रम स्थल से विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी और खेलप्रेमी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाया गया एक स्लीपर कोच

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ताइवान के आसपास दिखे चीन के 71 सैन्य विमान और नौ जहाज, अमेरिका बोला- युद्धाभ्यास पर है हमारी नजर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending