Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

पुलिस का लगातार अभियान गुण्डे बदमाशों के खिलाफ चलता रहेगा आमजनों की मदद के लिये पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।

धारा 394 347 भादवि

-0 प्रार्थी के साथ मारपीट कर नगदी रकम, मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड, और अन्य आईडी कार्ड को लूटपाट करने वाले दो आरोपीयों ने पुलिस के द्वारा किये लगातार दबिश पतासाजी से डर कर न्यायालय में किया सरेंडर।

-0 आरोपियों द्वारा प्रार्थी को डरा धमकाकर मोबाइल का पासवर्ड पूछकर 35 हजार रुपए किया गया था ट्रांसफर।

-0 पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को जगह जगह तलास कर मिलने के सभी स्थानों में दिया था दबिश।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल

नाम आरोपी:-

  1. सौरभ सिंह ठाकुर पिता सुभाष जी ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी आईटीआई गेट के पास कोनी बिलासपुर (छ.ग.)
  2. अरिहंत मिश्रा पिता रामकृष्ण मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी आईटीआई गेट के पास कोनी बिलासपुर (छ.ग.)

‘‘मामले का विवरण‘‘

प्रार्थी राकेश सिंह ठाकुर निवासी मसनगंज सरजू बगीचा द्वारा आरोपी सौरभ सिंह ठाकुर एवं अरिहंत मिश्रा के विरुद्ध नगदी रकम, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लूटपाट करने एवं प्रार्थी के मोबाइल का पासवर्ड पूछकर 35 हजार रुपए ट्रांसफर करने की रिपोर्ट दर्ज कराया। उक्त रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन भावेश शेंडे द्वारा हमराह स्टाफ आरोपियों की पता तलास किया गया दोनो आरोपी अपराध घटित कर लुक छिप रहे थे पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों को जगह जगह तलाश कर उनके मिलने के सभी स्थानों में दबिश दिया गया था। आरोपियों द्वारा पुलिस के डर से दिनांक 20.06.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर सरेंडर किया जिन्हे माननीय न्यायालय के आदेश पर विधिवत दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेन रद्द, शुरू हुई सियासत...

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर समेत सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: रेल रोको आंदोलन के चलते मुंबई-हावड़ा रूट की 7 ट्रेनें कैंसिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Big News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending