Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन में प्रवेश 13 सितंबर तक

Published

on

महासमुंद| छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग के अधीन नवा रायपुर में संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा। उम्मीदवार इंस्टीट्यूट के रायपुर के तेलीबांधा में होटल जोहार छत्तीसगढ स्थित सिटी कार्यालय में आवेदन पत्र सीधे, पंजीकृत डाक द्वारा या ऑनलाइन जमा कर सकते है। यह इंस्टीट्यूट नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नोएडा से मान्यता प्राप्त है।

इंस्टीट्यूट में तीन वर्षीय बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम के लिए 60 सीट, 18 माह अवधि के डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोडक्शन के लिए 60 सीट, डिप्लोमा इन फ़ूड एंड बेवरेज सर्विस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन पाठ्यक्रम के लिए 40-40 सीट निर्धारित है। इसमें प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 12 वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और एक विषय अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 01 जुलाई 2021 को सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 28 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी इंस्टीट्यूट की वेबसाइट www.ihmraipur.com एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट  www.chhattisgarhtourism.in से तथा फोन नंबर 0771-4014166, 9893211465, 9977042905, 88717-92093 से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें   डीएसपी की मां से लूट : मार्निंग वाक के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से छीन लिया चेन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur: घर में घुसकर युवक को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ट्रेने रद्द होने पर डा. रमन बोले-जनता को असुविधा से बचाने रेल मंत्री से बात करेंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   30 जुलाई राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending