Connect with us

छत्तीसगढ़

धारदार हथियार एवं पिस्टल लेकर घूमने वाले दो आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई

Published

on

आरोपी

01 अभिषेक भारद्वाज पिता अशोक कुमार भारद्वाज उम्र 34 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर पोस्ट ऑफिस के पास


02 अनुराग पांडे पिता जितेंद्र कुमार पांडे उम्र 34 वर्ष निवासी राजस्व कॉलोनी फेस टू लिंगियाडीही

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में आपराधिक व्यक्तियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।


इसी तारतम्य में थाना सरकंडा क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर राजकिशोर नगर पानी टंकी गार्डन के पास एक नीले रंग के i10 कार क्रमांक सीजी 10 ए डी 1912 में बैठे दो व्यक्तियों की जांच करने पर अनुराग पांडे के कब्जे से तीन नग फायर किया हुआ बुलेट खोखा जिसके पीछे 7.6 लिखा है, एवं एक नग चाकू नुमा धारदार हथियार ,तथा अभिषेक भारद्वाज के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसमें स्टार मॉडल लिखा है विधिवत जप्त कर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

यह भी पढ़ें   रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी की करने वाले 10 आरोपी हुए गिरफ्तार


उपरोक्त कारवाही में एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट के प्रभारी हरविंदर सिंह,थाना सरकंडा से प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू एवं एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट उनि अजय वारे, राम सोनवानी, आर. बलवीर सिंह, सत्या पाटले, थाना सरकंडा से, प्र. आ. 151 अरविंद सिंह, आरक्षक 1404 तदवीर सिंह पोर्ते ,आरक्षक 1400 भागवत चंद्राकर, आरक्षक 749मुकेश शर्मा ,आरक्षक 138 सचिन सिंह, आरक्षक 247 गोवर्धन शर्मा, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल में 15 जून को होगा पेन्शन अदालत का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending