Connect with us

छत्तीसगढ़

जशपुरनगर : फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में मिलेट प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ

Published

on

छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना से जिले में विभिन्न गतिविधियॉ संचालित की जा रही है और महिलाओं एवं ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो इस हेतु गौठानों में रीपा के तहत् अनेक मल्टीएक्टीविटी की जा रही है और स्थानीय महिलाओं को समूह के रूप में विकसित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही प्रशिक्षण पश्चात् रोजगार जोड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के दिशा-निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में कुनकुरी विकासखंड के फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण उद्योगिक पार्क में समूह के सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा उत्कृष्ट अधोसंरचना निर्माण के साथ विभिन्न गतिविधि कर आय अर्जन कर रहे हैं। इनके द्वारा ऑटा, मैदा सूजी उत्पादन के साथ-साथ मिलेट पास्ता एवं टाऊ प्रसंस्करण पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   बियॉन्से के कॉन्सर्ट में ऑल ब्लैक लुक से Priyanka Chopra ने लूटी महफिल, हैरान कर देगी एक्ट्रेस की आउटफिट की कीमत

इस विभिन्न गतिविधि जैसे वर्ष 2023 को भारत सरकार ने मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है एवं मिलेट प्रसंस्करण पर एक नया आयाम जोड़ने हेतु कुनकुरी विकासखंड के समूह सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उक्त गतिविधियो में प्रशिक्षण लेकर उत्पादन कार्य की शुरुआत कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लड़की का अपहरण कर ले गया था झारखंड से हरीद्वार, बिल्हा पुलिस ने बालिका को आरोपी के घर से किया बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अजब गजब : कुदरत का करिश्मा या कहें कयामत! कैसे 7 माह के बच्चे के पेट में आया एक और बच्चा?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रात को SP करेंगे गस्त, आईजी का फरमान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending