Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद : महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर माह से

Published

on

महासमुंद। राज्य के बालिका/महिला खिलाडिय़ों को खेलों के प्रति उत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड एवं जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा। जिसमें दो आयु वर्ग 09 से 18 एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल, डबल्स, दलीय), कुश्ती (50 किलो ग्राम, 53 किलो ग्राम), बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग(9 से 18 में 40 किलो ग्राम, 45 किलो ग्राम एवम् 18 से ऊपर 35 वर्ष तक 45 किलो ग्राम, 49 किलो ग्राम), रस्साकसी को सम्मिलित किया गया हैं।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि विकासखंड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।जिला स्तर पर आयोजित खेलों के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल एवं संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय हैं तो उनके दल जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे।

विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। विजेता दल जो अगली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उनके प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिए अग्रेषित किए जाएंगे। जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के महिला खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकें, इसके लिए अभी से खेलों की तैयारी शुरू करने आग्रह किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्टेज पर दुल्हन के पास आया दूल्हा, फिर दुल्हन ने मुंह फेरकर दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- ‘मूड भयानक वाला खराब है’
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सट्टेबाजों पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने विक्की छाबड़ा को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending