Connect with us

छत्तीसगढ़

यात्रिगण ध्यान दें! सोलापुर एवं हावड़ा के मध्य सिंगल साइड फेरे के लिए मिली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Published

on

बिलासपुर| सोलापुर से हावड़ा के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा एकतरफा एक फेरे के लिए दिनांक 03 मई’ 2021 को एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है ।

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 03 मई ‘ 2021 को सोलापुर से 01327 सोलापुर-हावड़ा, स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रस्थान करेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 17 सामान्य, 02 एसी-03 एवं 02 एसएलआर सहित 21 कोच रहेगी ।

इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:-

👉सोलापुर (प्रस्थान 13.30 बजे , सोमवार 03.05.2021),

👉कुरदुवाड़ी (आगमन 14.25 प्रस्थान 14.27)

👉दौंड (आगमन 16.35 प्रस्थान 16.40)

यह भी पढ़ें   फारेस्ट अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कही ये बात

👉अहमदनगर (आगमन 17.57 प्रस्थान 18.00)

👉मनमाड़ (आगमन 21.20 प्रस्थान 21.25)

👉भुसावल (आगमन 23.49 प्रस्थान 23.45)

👉अकोला (आगमन 01.37 प्रस्थान 01.49, मंगलवार 04.05.2021)

👉बडनेरा (आगमन 03.02 प्रस्थान 03.05)

👉वर्धा (आगमन 04.40 प्रस्थान 04.43)

👉नागपुर (आगमन 06.00 प्रस्थान 06.05)

👉गोंदिया (आगमन 08.05 प्रस्थान 08.07)

👉दुर्ग (आगमन 10.15 प्रस्थान 10.20)

👉रायपुर (आगमन 11.00 प्रस्थान 11.05)

👉बिलासपुर (आगमन 13.05 प्रस्थान 13.20)

👉रायगढ़ (आगमन 15.10 प्रस्थान 15.12)

👉झारसुगुड़ा (आगमन 16.40 प्रस्थान 16.42)

👉राउरकेला (आगमन 18.00 प्रस्थान 18.05)

👉चक्रधरपुर (आगमन 19.35 प्रस्थान 19.40)

👉टाटानगर (आगमन 20.40 प्रस्थान 20.45)

👉खगड़गपुर (आगमन 22.55 प्रस्थान 23.00)

👉हावड़ा (आगमन 00.50, 05.05.2021)

नोट:- इस गाड़ी में कोविड-19 प्रोटोकाल के गाइड-लाइन का पालन अनिवार्य होगा तथा इसमें स्पेशल ट्रेन की किराया सूची लागू होंगी ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने प्रदेश को दी 2 हजार 834 करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending