छत्तीसगढ़
कोण्डागांव : लता के घर कभी थी आर्थिक तंगी अब कहलाती हैं बैंक दीदी, समूह से जुड़कर बैंक सखी के साथ फैंसी एवं कपड़ों की खोली दुकान
कोण्डागांव, 13 जुलाई 2022
कोण्डागांव में स्थित 383 ग्राम पंचायतों में कुछ ऐसे गांव हैं जहां अब तक बैंकिंग सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है। ऐसे गांव में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को बीसी सखी बनाकर ग्रामीणों को बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे न सिर्फ लोगों को राहत प्राप्त हो रही है बल्कि महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होने से उनमें स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
ऐसी कहानी है बड़ेठेमली के आश्रित ग्राम मस्सूकोकोड़ा निवासी लता पाण्डे की। लता पाण्डे इस संबंध में बताती है कि बीसी सखी बनने से पूर्व उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत तंग थी। किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर उन्हें ऋण हेतु लोगों पर आश्रित होना पड़ता था। जहां महंगी ब्याज दरों पर बाजार से पैसा प्राप्त होता था जिससे वे परेशान थे। ऐसे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सीआरपी टीम द्वारा एक बार गांव में आकर बिहान योजना के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें मेरे साथ गांव की अन्य महिलाओं ने मिलकर मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह का निर्माण किया।

समूह के साथ कार्य करते हुए मुझे 2017 में बीसी सखी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जिसके प्रति मैं बहुत उत्साहित थी। शिक्षित होने के कारण बीसी सखी के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। जहां उन्हें जगदलपुर स्थित आरसेटी में प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात् ग्राम संगठन द्वारा उन्हें ऋण के माध्यम से कम्प्यूटर सेट एवं अन्य सामग्रियों के क्रय हेतु पैसे प्राप्त हुए एवं बिहान योजना अंतर्गत बीसी सखी आईडी एवं सीएससी आईडी प्रदान की गई। जिसके पश्चात् मेरे द्वारा बीसी सखी के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया गया।
बीसी सखी बनकर मुझे गांव में रहकर लोगों को बैंकिंग सुविधा पहुंचाकर लोगों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ साथ ही मुझे अतिरिक्त आय भी प्राप्त होने लगी। वो सम्मान और पहचान जो मुझे आजतक प्राप्त नहीं हुई थी वो मुझे प्राप्त हो रही है। अब लोग मुझे गांव में बैंक दीदी के रूप में जानते हैं। मेरे द्वारा अब तक कुल 26.44 करोड़ मूल्य के 25864 लेनदेन किये गये हैं। जिससे मुझे कमीशन के रूप में कुल 8.64 लाख रूपये प्राप्त हुए। मुझे हर माह कमीशन के रूप में 12 हजार के लगभग प्राप्त हो जाते हैं। यह सबकुछ बैंक सखी बनकर ही संभव हो सका है।
बैंक सखी बनने के साथ अधिकारियों द्वारा मुझे आर्थिक स्थिति सुधार हेतु समूह के साथ कार्य करने एवं पैसों की बचत एवं पंचसूत्र पालन के संबंध में भी जानकारी दी गई थी। जिसका परिणाम है कि आज मेरे सभी सपने पूर्ण हो रहे हैं। बैंक सखी के अलावा मेरे द्वारा स्वयं के कॉम्प्लेक्स में फैंसी स्टोर एवं कपड़ा दुकान भी संचालित किया जा रहा है। जिससे मुझे अतिरिक्त 20 से 30 हजार तक आमदनी प्राप्त हो जाती है। इस अवसर पर लता ने सभी बिहान समूह की दीदीयों के लिए कहा है कि संगठन बनाकर हम सभी यदि मिलकर कार्य करें तो हम अपने साथ-साथ गांव एवं देश का भी विकास कर सकते हैं। इसमें बिहान योजना हमारी संकल्पनाओं को सच करने में हमारी साथी बनेगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
