Connect with us

छत्तीसगढ़

वादाखिलाफी एवं शराबबंदी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय राजिव भवन का घेराव किया: भाजयुमो

Published

on

बिलासपुर| आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृव में आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर का घेराव करने जा रहे है कार्यकर्ताओ को पुलीस ने रोक जिसके कारण पुलिस प्रशासन के साथ झूमा झटकी हुई।युवा मोर्चा ने वहीं धरना प्रदर्शन कर भूपेश सरकार के खिलाफ शराबबंदी के खिलाफ नारा लगाया।युवा मोर्चा ने भूपेश सरकार को उनके चुनावी वादा शराब बंदी को याद दिलाने के लिए उग्र प्रदर्शन किया । जब तक भूपेश सरकार अपनी चुनावी वादा पूरा नहीं करती तब तक लगातार युवा मोर्चा सरकार के खिलाफ सड़क तक आंदोलन करती रहेगी और जनता को किये हुए तमाम वादे जो कांग्रेस ने किया है उसको पूरा करा के ही दम लेगी।

यह भी पढ़ें   Road Accident: जांजगीर-चांपा, NH-49 पर हादसों का सिलसिला 1 की मौत, बेटी घायल, मां की हालत गंभीर


भाजयुमो ने सरकार के प्रतिनिधि तहसीलदार को ज्ञापन दे कर के माँग किया है की सरकार अपना शराबबंदी के वादा पूरा करें अन्यथा युवा मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

इस आंदोलन में भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस,जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ,महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव,जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी आलोक शर्मा,सह प्रभारी पन्ना दुबे,प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य एवं जिला कोषाध्यक्ष रितेश मोहरे ,अम्बर अग्रवाल,विशाल पांडे,प्रणय साहू,नीरज वर्मा,अश्वनी विश्वकर्मा, प्रिंस परमार, बिट्टू शर्मा, मुकेस पटेल,आशीष आहूजा,संदीप तिवारी,दीपक तन्ना, प्रखर साहू,सोनू यादव,शंकर साहू,समीर फ़रिकर,जयप्रकाश फुटन,शुभम पुराणिक,योगी साहू, नरेश पिल्ले, राहुल ठाकुर,जितेंद्र साहू, सुरेंद्र साहू,शुभंकर द्विवेदी,आकाश शर्मा, राजा गायकवाड़, भारत कुंडे, गौतम साहू,राहुल सेन समेत 400 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : डायवर्सन के प्रकरण में राशि लेने पर तहसील कार्यालय का कलर्क निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शर्मसार कर देने वाला मामला: बुजुर्ग महिला से दरिदंगी, पोता ने दादी के साथ की ये गंदी हरकत और…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अगम अग्रवाल व शहनाज़ अख़्तर देंगे महाशिवरात्रि में प्रस्तुति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending