Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : ’छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास राज्य सरकार की प्राथमिकतारू मुख्यमंत्री बघेल’

Published

on


बिलासपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19वीं कड़ी का आज सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच प्रसारण आकाशवाणी सहित विभिन्न क्षेत्रीय समाचार चौनलों के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आज की कड़ी में विकास का नया दौर विषय पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे लिए छत्तीसगढ़िया भाई बहनों के आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छ्तीसगढ़ के विकास के लिए पुरखो से लेकर नई पीढ़ी तक सबमें भरपूर उत्साह है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत सेंदरी में लोकवाणी को ग्रामीणों ने तन्मयता से सुना। के बाद सरपंच अक्तिराम भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले ढाई सालों में लगातार अधोसंरचनाओं का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के नागरिकों के लिए विकासपरक कई योजनाएं संचालित की जा रही है ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं शुरू

लोकवाणी ग्राम के पंच भरतलाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिले में विकासमूलक नए कार्य स्वीकृत कर उनका क्रियान्वयन कराया है जिससे राज्य की तस्वीर बदल रही है। छोटेलाल यादव ने कहा कि गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सुरेश साहू ने कहा कि गांव गांव में गोठान बन रहे हैं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

महिलाएं समूहों में संगठित होकर व प्रशिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद तैयार कर स्वयं आय अर्जित कर रही हैं जो अपने आप में बड़ा और सकारात्मक बदलाव है। राजकुमार साहू ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के फलस्वरूप आज ग्रामीणों की माली हालत में सुधार आया है।इसी प्रकार ग्राम के मंगत राम प्रजापति, फूल सिंह भारद्वाज, महेंद्र एवं  अन्य लोगों ने लोकवाणी की आज की कड़ी प्रसारण सुना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा यार्ड एवं टिकियापारा यार्ड में जलभराव के कारण इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 5.93 ग्राम बर्फ ड्रग जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: ड्रोन से पहुंचेगी दवा,अस्पताल तक इस मेडिकल कॉलेज का हुआ चयन, दिल्ली में होगी ट्रेनिंग,
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending