Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : आज से मनाया जा रहा 75 दिवसीय कोविड अमृत महोत्सव अभियान

Published

on

धमतरी| कोविड 19 टीकाकरण खुराक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर आज से आगामी 30 सितम्बर तक 75 दिवसीय कोविड अमृत महोत्सव अभियान चलाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। अभियान के तहत अगले 75 दिनों तक कोविड टीकाकरण से छूटे हुए पहले, दूसरे और प्रिकॉशन डोज के सभी हितग्राहियों को शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क टीकाकृत किया जाएगा। अभियान की शुरूआत सिविल अस्पताल नगरी में जहां विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने की, वहीं धमतरी शहर के ईतवारी बाजार स्थित शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में महापौर नगरनिगम श्री विजय देवांगन ने कोविड का प्रिकॉशन डोज लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत इस फिल्म में आएंगे नज़र...


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि जिले में छः लाख 82 हजार 734 लोगों को पहला खुराक, पांच लाख 88 हजार 741 को दूसरा और 26 हजार 678 को प्रिकॉशन डोज लगे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच का अंतराल नौ माह (39 सप्ताह) था, जिसे संशोधित कर अब 06 माह (26 सप्ताह) कर दिया गया है। जिले में 18 से 59 साल तक की उम्र के पांच लाख 16 हजार 500 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जानी है। इसमें से अब तक 3.9 प्रतिशत लोगों को ही टीका लगा है। बताया गया है कि यह टीका सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय में निःशुल्क लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Ileana D’Cruz Pregnancy Announcement: बिना शादी के इलियाना डिक्रूज बनने जा रही हैं मां!


    उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के मामले में फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिले में कोरोना का पॉजिटिवीटी रेट 0.81 हो गई है। उन्होंने लोगों को समझाईश दी है कि कोविड 19 टीके के छः माह बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाती है। इसे मजबूत रखने के लिए समय पर टीके का दूसरा और प्रिकॉशन डोज लगा लेना चाहिए। उन्होंने 18 से 59 साल के सभी पात्र लोगों को अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवा लेने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना, आज मिले 156 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 410 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र परीक्षा, आवेदन 30 सितम्बर तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : शिशु संरक्षण माह का आयोजन आज से 28 सितम्बर तक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending