Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर ने रेंज अंतर्गत जिला मुंगेली एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के थाना/चौकी में लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा की

Published

on

    पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों में लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा के क्रम में आज दिनांक 15.07.2022 को जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जिला मुंगेली के लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा हेतु वचुअर्ल बैठक आयोजित की गई। 

समीक्षा बैठक में विगत ढाई माह के भीतर जिला मुंगेली में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में जिले में लंबित 197 मर्ग प्रकरणों में से 100 मर्ग प्रकरणों का तत्परतापूर्वक विधिसम्मत निराकरण करना पाया गया, इस अच्छी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली की सराहना की गई।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले के थाना/चौकी में लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें स्वयं सभी लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और पुलिस अधीक्षक मुंगेली को निर्देशित किया गया कि मर्ग के प्रकरणों में हुई त्रुटियों के संबंध में संबंधित त्रुटिकर्ता पर्यवेक्षकर्ता अधिकारियों, थाना प्रभारियों व जांचकर्ता अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाकर अविलंब अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मर्ग प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि कई प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट, हस्तलिपि विशेषज्ञ की रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने से मर्ग प्रकरण को लंबित रखा गया है, जिस पर आपत्ति जताते हुए संबंधित रिपोर्ट प्राप्त कर मर्ग प्रकरणों के जल्द निराकरण हेतु निर्देश दिया गया है।
थाना/चौकी में ऐसे मर्ग प्रकरण जिनमें समय पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में परेशानी हो रही हो अथवा लंबी अवधि व्यतीत होने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पा रहे हों, तो ऐसे प्रकरणों को कलेक्टर द्वारा आयोजित समय-सीमा बैठक (टी.एल. मीटिंग) में आवश्यक रूप से सीएमएचओ से साझा कर समन्वय में कार्य करते हुए प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिये गये साथ ही ऐसे मर्ग प्रकरण जिनमें एफएसएल से रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है ऐसे प्रकरणों में रिपोर्ट प्राप्त कर आगामी कार्यवाही की जावे।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवविवाहिता से संबंधित मर्ग प्रकरणों की जांच अत्यंत संवेदनशीलता से किये जाने, मर्ग प्रकरणों में जप्त विसरा को बिना विलंब किये परीक्षण हेतु भेजने एवं रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने तथा मर्ग प्रकरणों के विधिवत निराकरण पश्चात थाना/चौकी में रखे गये विसरा का नियमानुसार नष्टीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, अति.पु.अधी. अर्चना झा, पु.अनु.अधि.गौरेला अशोक वाडेगांवकर तथा जिला मुंगेली से पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, उ.पु.अधी.लोरमी माधुरी धिरही, उ.पु.अधी. साधना सिंह, पु.अनु.अधि.मुंगेली एस.आर.धृतलहरे, निरी. नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, आज भी बारिश का अलर्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हुक्का पीने का 2 पॉट मौके से बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ABVP की मांग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए VET का हो आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending