Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: थाना कोनी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 3 स्थायी एवं 5 गिरफ्तारी वारंट तामिल

Published

on



नाम वारंटी:- (1) राकेश सूर्यवंशी पिता श्री कार्तिक राम सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, सा.गतौरी
(2) गोन्डी यादव उर्फ किशन पिता चंदेल यादव, उम्र 24 वर्ष, सा.ग्राम कछार
(3) धनेश्वर यादव पिता स्मार्ट यादव, उम्र 23 वर्ष, सा.बड़ी कोनी
(4) सुरेश लहरे पिता धरमु, उम्र 18 वर्ष, सा.बड़ी कोनी
(5) रामचरण देवांगन पिता हनथ राम, उम्र 48 वर्ष, सा.लोफन्दी
(6) राहुल श्रीवास पिता लक्ष्मी प्रसाद, उम्र 29 वर्ष, सा.बड़ी कोनी
(7) गोलु उर्फ राकेश मेहर पिता फुल सिंह, उम्र 27 वर्ष, सा.कण्ट्री क्लब, कोनी

उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पारुल माथुर द्वारा जिले के लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक-से-अधिक निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सरकण्डा, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा थाना स्टाफ की सहायता से दो दिनों तक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के 03 स्थायी एवं 05 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा जनसम्पर्क कर भूपेश सरकार की ढाई वर्ष की नाकामियों को जनता के बीच रखा


विशेष योगदान:-निरीक्षक सुखनंदन पटेल, आर.आशीष शर्मा, सोमप्रकाश भार्गव, रमेश टण्डन, सतीष भोई, विजेन्द्र सिंह, समारु लकड़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बालों में सांप लपेटकर शॉपिंग करने पहुंची महिला, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नशे के विरूध्द सिरगिट्टी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   BJP नेताओं पर FIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने किया धरना प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending