Connect with us

छत्तीसगढ़

ओयो ने इंदौर में नीट की महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष छूट की घोषणा की

Published

on

इंदौर। ग्लोबल हॉस्पिटलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रैंस टेस्ट (नीट) 2022 में बैठने वाली छात्राओं के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है।

इस योजना के तहत, सफर करके नीट परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने वाली सभी छात्राओं को पूरे देश में मौजूद ओयो होटलों में अपने स्टे के लिए 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह छूट 16 जुलाई और 17 जुलाई, 2022 को लागू रहेगी। परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 जुलाई, 2022 को भारत के 497 शहरों में स्थित भिन्न-भिन्न केंद्रों पर होगा। ओयो ने महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों पर कन्या प्रत्याशियों को ठहरने की सुविधा प्रदान करके अपना सहयोग देने का वादा किया है। यह छूट पाने के लिए ओयो ऐप डाउनलोड करें, रेड ‘नियरबाय’ आईकन पर क्लिक करके अपने परीक्षा केंद्र के पास इस योजना में भाग लेने वाले होटल को तलाशें, फिर कूपन कोड ‘नीटजेएफ’ (NEETJF) चुनकर बुक नाउ और पे ऐट होटल बटन दबाएँ। इस योजना में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को वाई-फाई और एयर कंडीशनिंग की सुविधा मिलेगी। नीट का आयोजन हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सभी मेडिकल संस्थानों के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए किया जाता है, जिसमें किसी अन्य कानून के अंतर्गत आने वाले मेडिकल संस्थान भी शामिल होते हैं। इसलिए एम्स, नई दिल्ली; जेआईपीएमईआर और सभी एम्स जैसे संस्थानों में एमबीबीएस कोर्सेस में प्रवेश भी नीट परीक्षा द्वारा ही लिया जा सकता है। हर साल नीट परीक्षा में बैठने वाले कुल प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत छात्राएँ होती हैं। नीट परीक्षा कराने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक 2021 में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें लगभग 9 लाख विद्यार्थी छात्राएँ थीं। वर्ष 2019 और 2020 में लगभग 15 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 8 लाख विद्यार्थी छात्राएँ थीं।

यह भी पढ़ें   नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले ने मारी बाजी

एमपी में इस साल और बढ़ सकती है विद्यार्थियों की संख्या

मध्य प्रदेश में वर्ष 2021 में नीट परीक्षा के लिए 50,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। नीट 2022 में यह संख्या थोड़ी अधिक बढ़ने की उम्मीद है। महिलाओं को अपने व्यवसायिक सपने पूरे करने में ओयो के योगदान के बारे में श्रीरंग गोडबोले, एसवीपी- प्रोडक्ट एवं चीफ सर्विस ऑफिसर, ओयो ने कहा, ” हर साल बड़ी संख्या में छात्राओं को नीट परीक्षा में बैठने के लिए अपने गाँवों और कस्बों से दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इस अभियान के साथ हम उन्हें किफायती मूल्यों में अपने परीक्षा केंद्रों के पास गुणवत्तायुक्त स्टे प्रदान करके उनके तनाव को कम करना चाहते हैं। ” ग्राहक ओयो के प्लेटफॉर्म पर अनेक कारणों से आते हैं, जिनमें किफायती मूल्यों पर ओयो होटल्स की उपलब्धता, कमरों की गुणवत्ता, ऐप का आसान उपयोग, पर्सनलाइज़ेशन और ओयो प्लेटफॉर्म का लचीलापन शामिल हैं। ग्राहक ओयो के 24 x 7 चैटबॉट यो! चैट द्वारा शीघ्रता से अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   यात्रिगण ध्यान दें! सोलापुर एवं हावड़ा के मध्य सिंगल साइड फेरे के लिए मिली स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रिसाली में 14.26 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, भक्त माता कर्मा चौक का लोकार्पण व 20 लाख की घोषणा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Gold Price: सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें रेट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending