Connect with us

छत्तीसगढ़

टीचर पर छात्राओं के गंभीर आरोप, छेड़छाड़ करता है प्राचार्य… कलेक्टर ने किया निलंबित

Published

on

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक सरकारी ‎हाईस्कूल में प्रचार्य द्वारा छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। यह मामला नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल में राजेश ‎शुक्ला नाम शिक्षक को स्कूल का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, ‎आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एंट्री करवाने के लिए जो छात्रां प्राचार्य कक्ष में जा रही थीं, तब प्राचार्य ने हर आने वाली ‎छात्राओं की मदद के बहाने उनसे छेड़छाड़ की। यह सब देखते हुए स्कूल की छात्राओं ने इसकी शिकायत इलाके की जनप्रतिनिधि से की। कलेक्टर ने तुरंत ही प्राचार्य के‎ निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें   Murder In Raipur: रायपुर में एक युवक, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,

जांच टीम को छत्राओं ने बताया- प्राचार्य बुरी नीयत से शरीर छूता रहा

स्कूल के छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य की‎ हरकत लगातार बढ़ती ही जा रही थी। परेशान छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ इलाके के जनप्रतिनिधि‎ से शिकायत कर दी, तब उनके‎ माध्यम से शिकायत नरहरपुर बीईओ‎ तक पहुंच गई। बीईओ ने जांच के‎ लिए 22 जुलाई को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम‎ को स्कूल भेज दिया। जब टीम‎ जांच करने पहुंची और पूछताछ करने में‎ छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य‎ के साथ आप बीती सुनाई और बुरी नीयत से शरीर को छूने की‎ जानकारी भी दी।

तुरंत किया गया प्राचार्य का निलंबन

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बलात्कार के बाद हत्या के मामले में युवक को फांसी की सजा

जांच टीम ने स्कूल में पहुचकर रिपोर्ट‎ बीईओ नरहरपुर‎, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से‎ प्राचार्य‎ की शिकायत कलेक्टर को सौंप दी। कलेक्टर डॉ‎. प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में तुरंत ही एक्शन लेकर प्राचार्य की‎ हरकत के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय को दे दी‎। जिसके बाद प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ईरान और इजरायल के बीच छिड़ेगा युद्ध! अमेरिका और भारत के छूटे पसीने
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Murder In Raipur: रायपुर में एक युवक, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार : 7 जून को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending