Connect with us

क्राइम

Bilaspur: खून से लथपथ नाले में मिली युवक की लाश, शरीर में चोट ही चोट…

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सागौन प्लांटेशन के पास नाले में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर में चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक की बाइक नाले में पुल के नीचे गिरी पड़ी थी। मृतक का नाम 32 वर्षीय शैलेष श्रीवास बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के घोड़ामार गांव का है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने घोड़ामार गांव के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक के शव को देखा। शव पानी में भीगकर अकड़ गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तखतपुर पुलिस को दी। इस बीच ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान बेलपान निवासी शैलेष श्रीवास के रूप में की। वह बेलपान में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था।

यह भी पढ़ें   बदलता बस्तर : नदी-नालों के उपचार से किसानों को मिल रही 11 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा

शरीर में चोटों के निशान, हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र में होने के कारण कोटा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर शव का परीक्षण किया तो युवक के सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले। घटनास्थल के आसपास खून भी फैले हुए थे। ऐसे में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला है कि युवक की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपनी बेटी को छोड़कर बाइक से घर से निकला था। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था तो उसका मोबाइल बंद मिला।

युवक बाइक में पेट्रोल भराते सीसीटीवी में कैद

जांच में जुटी पुलिस ने जिस रास्ते से युवक गुजरा है, उस रास्ते के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस दौरान शाम करीब 7 बजे युवक एक किराना दुकान में अपनी बाइक में पेट्रोल भराते नजर आ रहा है। कैमरे में वह अकेला दिख रहा है। कोई संदेही नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें   19 August 2023 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

पुल के नीचे मिली युवक की बाइक, हादसे की भी आशंका

वहीं कोटा टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि युवक की बाइक घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर पुल के नीचे नाले में मिली है। ऐसे में पुलिस को यह भी आशंका है कि युवक अपनी बाइक से पुल के नीचे गिर गया होगा। फिर घायल अवस्था में वह सागौन प्लांट तक पहुंचा होगा, जहां उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आज युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : पुलिस की बड़ी कार्यवाही 8.96 लीटर महुआ शराब के साथ 5700 रुपये जप्त, आरोपी शिवराज जायसवाल गिरफ्तार

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   शिवनाथ में बहा युवक : नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आया, तलाशी में जुटी गोताखोरों की टीम

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   बदलता बस्तर : नदी-नालों के उपचार से किसानों को मिल रही 11 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending