छत्तीसगढ़
गाली देने से मना करना पड़ा महंगा! युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपीः- अमित ध्रुव पिता स्व. महेन्द्र ध्रुव उम्र 18 साल 05 माह साकिन रामायण चौक चांटीडीह
बिलासपुर| प्रार्थी अजय यादव पिता बघवा यादव उम्र 40 साल निवासी रामायण चौक चांटीडीह का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.07.2022 को सब्जी बेचने बृहस्पिति बाजार बिलासपुर गया था तभी रात्रि 09.45 बजे उसे सूचना मिली कि रात्रि करीब 09.30 बजे उसका लडका राकेश अपने दोस्तो सोनू साहू, सुमीत साहू गौरव साहू लोगो के साथ रामायण चौक चांटीडीह मे रानू रिक्सा गैरेज के पास खड़ा था तभी मोहल्ले का रहने वाला अमित ध्रुव आया और उसका लडके राकेश यादव को गाली गलौच करने लगा जिसे उसका लडका मना किया तो अमित ध्रुव जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे बटन वाले धारदार चाकू से प्राणघातक हमला करके उसके बेटे राकेश के पेट मे बांये दांये तरफ तथा छाती मे दाहिने तरफ मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गया है जिससे चोट लगने से लगातार खुन निकलने लगा जिसे मौके पर मौजूद उसके दोस्त सुमीत, गौरव, सोनू लोग तत्काल ईलाज के लिये राकेश को लेकर सिम्स अस्पताल बिलासपुर गये है कि सूचना पाकर वह सिम्स अस्पताल में जाकर देखा वहाँ डाक्टर साहब बताये कि राकेश यादव का मृत्यु हो गया रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में मर्ग क्रमांक 93 / 2022 धारा 174 जाफौ तथा अपराध क्रमांक 860 / 2022 धारा 294, 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.). अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गई जो लगातार पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर तत्काल हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है प्रकरण में विवेचना दौरान धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गई है। आरोपी अमित ध्रुव पिता स्व. महेन्द्र ध्रुव उम्र 18 साल 05 माह साकिन रामायण चौक चांटीडीह को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू , उपनिरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह , विकास सेंगर , पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक गोवर्धन शर्मा, सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह , अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर , तदवीर पोर्ते, का विशेष योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized8 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
