छत्तीसगढ़
सी-मार्ट के माध्यम से एक छत के नीचे गांव के उत्पादों की बिक्री
बेमेतरा| गांव में बनने वाले छोटे, बड़े सभी उत्पादों को एक छत के नीचे लाने के लिए जिला मुख्यालय बेमेतरा के डीईओ ऑफिस के बाजू में सी-मार्ट स्टोर का संचालन किया जा रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से गांव के लोगों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का संग्रह उपलब्ध हैं। सी-मार्ट में 52 स्व-सहायता समूह समूहों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। सी-मार्ट के बाजू में गढ़-कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को मिल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सी-मार्ट स्टोर शुरू किए गये हैं। इससे देशी उत्पादों को शहरों में बड़ा बाजार मिल रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को मुनाफा प्राप्त हो रहा है। सी-मार्ट में जिले के चार विकासखण्ड इनमें बेमेतरा, नवागढ़, साजा एवं बेरला के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्मित प्रमुख उत्पादों के रूप में मसालें हल्दी, मिर्च, धनिया, आचार, अदौरी बड़ी, रखिया बड़ी, लाई बड़ी, बिजौरी, चावल पापड़, चावल मुरकू, मूंग पापड़ इसके अलावा निरमा, फिनॉयल, साबुन चारकोल, बर्तन धोने का लिक्विड, हार्पिक, हैंडवॉश, साबुन रखा गया है। मिट्टी के उत्पाद थाली सेट, कटोरी, गिलास, पानी बॉटल, प्लेट, फैंसी सामग्री के रूप में झूमका, चुड़ी, कंगन, सजावटी सामग्री बॉस निर्मित गुलदस्ता, मयूर दीप, मिट्टी सामान, पैरदान, बॉस निर्मित टोकरी, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाईट, दुपट्टा आदि उत्पादों सहित अगरबत्ती, कुमुदनी मोमबत्ती, सूर्यमुखी मोमबत्ती, दीया, चप्पल से लेकर अन्य सामग्रियों की बिक्री की जा रही है।
इसके आलावा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखकर बहनों के लिए भाईयों के कलाईयों में राखी पहनाने के लिए सुंदर कला कृतियों से राखियां बनाई गई है। इसी तरह अन्य त्यौहारों के सीजन में आवश्यकतानुरूप सामग्रियां निर्मित की जाती है। सी-मार्ट के खुलने से देशी उत्पादों के उपयोग करने वालों को शहर में एक ही स्थान पर सामग्रियां रही है। इसके खुलने से शहर के लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
