Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का दुखत अंत, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या तो सदमें में गई प्रेमिका ने पी लिया जहर…

Published

on

कोरबा। जब दोनों के परिवार वाले राजी थे…तो फिर इस नाबालिग जोड़े ने खुदखुशी का रास्ता क्यों अपनाया…आखिर क्या थी वजह…कोरबा में नाबालिग प्रेमी के फांसी में लटकने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। इस हादसे के बाद नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। प्रेमी के मौत से सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उस निगरानी में रखते थे। मौका देखते ही उसने ये कदम उठा लिया।

18 साल के होने पर तय थी शादी

कोरबा जिले के कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का बांधा पाली में रहने वाले नाबालिग लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि शादी तक पहुंच गई। दोनों के घर वाले भी शादी के लिए राजी हो गए थे। घरवालोने का कहना था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब दोनों की शादी करा देंगे।

यह भी पढ़ें   विधानसभा के बजट सत्र अपडेट: पलमा कोल ब्लॉक में ट्रांसपोर्टेशन के रेट और टेंडर में गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा

रिश्ता हो गया था तय, फिर लड़के ने क्यों दी जान…

जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे।

मौका देख कीटनाशक पी लिया

इसी बीच 3 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, अब तक देश की झोली में आये कुल 6 मेडल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   2 दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर बालक बालिका एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता 2022 -23 सम्पन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending