Connect with us

देश

हिमाचल में टूरिस्ट्स की भीड़ देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर इस तरह उतार रहे अपनी ‘भड़ास’

Published

on

हिमांचल प्रदेश| कोरोनावायरस के कहर के चलते साल 2020 से ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद हैं. संक्रमण की दर को रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया था. यहां तक कि तमाम ट्रेनों और नेशनल-इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी रोक लगा दी गयी थी. ऐसे में चाहते हुए भी लोगों के पास कहीं जाने का कोई ऑप्शन नहीं था. पर हाल ही में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते देख तमाम राज्य सरकारों ने लॉकडाउन और कर्फ्यू में कुछ ढील दी है. लेकिन इन सख्तियों में ढील मिलने के बाद शिमला हाईवे पर जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर आप सिहर जाएंगे.

कोरोना महामारी के खौफ से घूमने की चाह रखनेवाले वाले भी मन मारकर घर में बैठे हुए थे. पर हाल ही में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आते ही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना रिपोर्ट दिखाने की बाध्यता को खत्म कर दिया है. जिसके बाद से प्रदेश में आने वाले मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं. वीकेंड होने के कारण हजारों की संख्या में टूरिस्ट रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे.जाम की वजह से सभी रास्ते बंद हो गए और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.

यह भी पढ़ें   जब दूल्हा-दुल्हन का पहली बार हुआ सामना, तो लड़की ने किया ऐसा काम देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

A friend shared this video of the Shimla Kasauli highway. North India is out for the hills. pic.twitter.com/rMoapNtElt

— Saurin (@thesaurin) June 14, 2021

अचानक छूट मिलने की वजह से वीकेंड पर हजारों की संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचे. सोशल मीडिया पर शिमला हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग ना सिर्फ जाम की तस्वीरें और वीडियो एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये लोग ही देश में कोरोना की तीसरी लहर लाएंगे. वहीं कुछ लोगों ने ऐसे हालात में भी घूमने जाने वालों की अक्ल पर सवाल उठाए. यूजर्स का कहना है कि इतनी तबाही देखने के बाद भी लोगों ने सीख नहीं ली है.

छूट मिलते ही-

Kalka shimla highway morning 13/6/21. People care a damn for third wave! Running for a vacation as soon as curbs are lifted. pic.twitter.com/tigSIpHBXP

यह भी पढ़ें   21 May Horoscope : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

— Rowdy_R1 (@sober_soul22) June 13, 2021

लोगों ने नहीं ली सीख-

Huge traffic jam on Chandigarh Shimla Highway. People haven’t learnt lessons as yet. pic.twitter.com/CDXWksNCAH

— Abhishek Narang (@iabhinarang) June 13, 2021

स्वागत है-

As Himachal Pradesh has now allowed entry without RT-PCR test report, this is hw the decision was welcomed…. pic.twitter.com/JVotyxSIlF

— Mohammad Ghazali (@ghazalimohammad) June 13, 2021

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है-

Chandigarh-Shimla Highway on Sunday!!! Guys only restrictions have been eased not that Covid has ended!!! please pic.twitter.com/bZjcoJYBcZ

— Tishaa Dogra (@DograTishaa) June 14, 2021

लोगों को चैन नहीं-

Logo ko chain nahi .. Himachal Pradesh open hone ke baad … kalka – Shimla Highway . pic.twitter.com/LZlyDBHB1Z

— Exploring Unseen (@travellwithamit) June 14, 2021

ये भी पढ़ें: The Family Man 2: अरविंद, शुचि, श्री से लेकर चेल्लम तक पर बन रहे मजेदार Memes, क्या आपने देखें?

ये भी पढ़ें: चिम्पैंजी ने चलाई ‘कछुआ गाड़ी’, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   यूपी और झारखंड में भीषण सड़क हादसे… यमुना एक्सप्रेसवे और हजारीबाग सड़क दुर्घटना: कुल 11 लोगों की मौत

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   दो दिन में दोहरा झटका, अब इमरान खान को पत्नी बुशरा बीबी समेत 14 साल की जेल

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   21 May Horoscope : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP होली नहीं मनाएगी, 26 मार्च को करेगी PM आवास का घेराव

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending