Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published

on


बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी की नाबालिग पुत्री दिनांक 24.07.2022 के शाम 07.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी है घर वापस नही आयी। प्रार्थी को संदेह हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 528/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान मोबाईल लोकेशन के आधार पर रतनपुर बिलासपुर जाकर अपह्त बालिका एवं संदेही हिमांशु मानिकपुरी की तलाश की गयी पता चला कि रतनपुर रूकने के बाद अपह्ता व संदेही हिमांशु मानिकपुरी बिलासपुर के निकले है तत्काल बिलासपुर आकर तलाश करने पर नया बस स्टैण्ड बिलासपुर से संदेही हिमांशु मानिकपुरी के कब्जे से मामले की अपह्त बालिका को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया है। विवेचना पर पाया गया कि आरोपी हिमांशु मानिकपुरी मामले की अपह्त बालिका को शादी झांसा देकर रतनपुर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है। प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि 4 पोक्सो एक्ट जोडी गयी है। विवेचना दौरान आरोपी के विरूध्द धारा सदर के तहत अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 07.08.2022 के 13.00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

            प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत एवं आरक्षक तारकेश्वर मिश्रा की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, रेलवे ब्रिज पार करते समय आई ट्रेन की चपेट में
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर के प्रयास संस्थान में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, पहले होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले की जांच करेगी सीबीआई, विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया फैसला, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होगी धान खरीदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending