Connect with us

छत्तीसगढ़

मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 06.08.2022 को प्रार्थी रामायण शिकारी पिता श्यामलाल शिकारी उम्र 55 वर्ष निवासी चोरहादेवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉंक 01/05/2022 को प्रार्थी अपने घर की पेटी में चॉदी का पायल व 3500 रूपये नगद को पेटी में ताला बंद कर तथा पेटी रखे कमरे में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ कमाने खाने अनुपपुर चला गया था। घर में प्रार्थी की मॉं अकेली थी।

दिनॉंक 15/05/2022 को प्रार्थी की मॉं प्रार्थी को फोन कर बताई कि घर व घर में रखे पेटी का ताला टुटा है। तब प्रार्थी घर आकर देखा तो घर की पेटी में रखे चॉदी का पायल व 3500 रूपये कुल कीमती 24500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वरिष्ठअधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रार्थी के रिश्तेदार संदेही भाऊराम शिकारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर उक्त मशरूका को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी का प्रार्थी के यहां आना जाना लगा रहता था इसलिए प्रार्थी को पैसा और चांदी के लच्छे को कहां रखे हैं इसकी जानकारी हुई तब आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने फिर खोला मोर्चा, 16 दिसंबर तक करेंगे प्रदर्शन

गिरफ्तार आरोपी

  1. भाऊराम शिकारी पिता गुहाराम शिकारी उम्र 20 वर्ष निवासी चोरहादेवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से बचाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Positive News: बिलासपुर पुलिस की खास पहल, 'अभियान अनुभूति' से कोविड संक्रमित लोगों का बढ़ा रहे मनोबल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन ने दिये बेच कर लिया कइयों की जिंदगी रोशन करने का जिम्मा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending