Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पैसे नहीं निकले तो ATM में लगा दी आग, युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में ATM में एक युवक ने आग लगा दी। आग लगाने की घटना CCTV में कैद हो गई है। जिसमें एक युवक ATM से पैसे निकालने की कोशिश करता है, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जब पैसे नहीं निकलते तो युवक अपनी जेब से माचिस निकालकर मशीन को ही जलाने की कोशिश करता दिख रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ऊपरी मंजिल पर है और नीचे ATM है। जरहाभाठा इंदू चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ब्रांच है। जहां एक युवक ATM से पैसे निकालने आया था। जब ATM से पैसे नहीं निकले तो उसने उस पर आग लगा दी। जिसके कारण ATM का की-बोर्ड जल गया। जिसके बाद शनिवार और रविवार बैंक बंद था। मैनेजर सुनील कुमार को इस घटना का पता पूरे दो दिन बाद पता चला।

यह भी पढ़ें   Earthquake: काबुल-इस्लामाबाद से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर... भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग

CCTV फुटेज से पता लगा- सनकी युवक ने आग लगा दी

मैनेजर सुनील कुमार ने इस घटना का FIR सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बैंक बंद होने के कारण दो दिन बाद इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने CCTV फुटेज चेक किया। जिसमें एक युवक ATM बूथ में घुसकर मशीन को आग लगाते नजर आया। मैनेजर ने पुलिस को CCTV फुटेज भी दे दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रहीं है।

पैसे निकालने की कोशिश कई बार करता रहा युवक

कैमरे में दिख रहा है कि युवक अपना कार्ड लेकर अंदर जाता है और बार-बार स्वाइप कर पैसे निकालने का प्रयास करता है। इसके बाद भी जब ATM से रुपए नहीं निकले, तब कैमरे के सामने बात करते हुए युवक ने अपनी जेब से माचिस निकाल कर आग लगा दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की होगी भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: थाना सीपत की गांजा के खिलाफ कार्यवाही, 65 हजार से ज्यादा का माल जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी करने वालों पर की कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending