Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जेलों में नहीं मनेगी राखी, बाहर रखे बाक्सों में राखी डालेंगी बहनें

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में इस बार भी रक्षा बंधन का त्यौहार नहीं मनाया जायेगा। जेल में बंद कैदियों की बहनों के अरमान इस बार भी अधूरे रह जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेल मुख्यालय ने पिछले दो साल की तरह इस साल भी कैदी भाइयों के लिए रक्षा-बंधन का त्यौहार नहीं मनाने का फैसला लिया है। बहनों के लिए जेल प्रबंधन ने परिसर के बाहर एक बाक्स लगाया है, जहां राखी रखकर बिना मिले ही बहनों को लौटना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर होने वाले राखी बांधने वाले कार्यक्रम को फिर से निरस्त कर दिया है। यह तीसरा साल होगा, जब जेल परिसर रक्षाबंधन के दिन सूना ही रहेगा। जेल परिसर में नये ढंग से अलग-अलग बाक्स रखे जाएंगे। जिसमें कैदियों की बहनें अपने भाइयों के नाम-पता लिखकर राखी डालेंगी। उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज कर भाइयों को तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कचरे में डालने की जगह गोबर बेचकर लाखों कमा रहे हैं लोग

कैदियों को खुद ही बांधनी होगी राखी

कोरोना के पहले रक्षाबंधन त्यौहार पर जेलों में इंतजाम किया जाता था। भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती थीं। इस पर्व पर कैदियों और उनकी बहनों के लिए रक्षाबंधन मनाने के लिए जेल प्रशासन को विशेष इंतजाम करना पड़ता था और भाइयों से मिलने का इंतज़ाम भी कराया जाता था। कोरोना के चलते जेल प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थाओं के जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पर भी रोक लगा दिया है। बहनों की भेजी हुई राखियों को खुद ही कैदी भाइयों को बांधना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बस्तर को मिला द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन का अवार्ड, पर्यटन स्थल बने आकर्षण का केन्द्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 10 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 13500 मरीजों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending