Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सीपत के ग्राम सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवलिंग के नीचे सोना चांदी  मिलने की लालच में दिया घटना को अंजाम… – 𝐇𝐈𝐍𝐃 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞

⏩शिवलिंग के नीचे सोना चांदी मिलने की लालच में दिया घटना को अंजाम

⏩आरोपी ने तोड़ने उपरांत पास के तालाब में किया विसर्जित

⏩आरोपी के निशानदेही पर तालाब से किया गया दो शिवलिंग बरामद

⏩नाम आरोपी – रवि साहू पिता राजकुमार उम्र 25 साल निवासी फलगोपारा सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर

⏩विवरण
दिनॉक 09.04.2024 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08 व 09.04.2024 की दरमियानी रात्रि को उसके आंगन के शिव मंदिर से शिवलिंग और नंदीबैल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उखाड़ कर नुकसान कर दिया हैं, बाद में पता चला कि गांव के अन्य मंदिरों के शिवलिंग को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है, पूजा स्थान का अपमान कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाया हैं। उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत एवं एएसपी ग्रामीण अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे , व प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर , घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों की पता तलाश एवं पूछताछ शुरू की गई।

यह भी पढ़ें   छेड़खानी का आरोपी जगदलपुर -रायपुर तक़ फॉलो करते हुए रायपुर में गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारीएवम् अपराध को विवेचना हेतु, थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई, जो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गठित टीम के द्वारा ग्राम सेलर में कैम्प लगाकर लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ की गई । टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्र को गई, ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

विवेचना , पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में ग्राम सेलर के फलगोपारा निवासी रविराज साहू के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने का ठोस सबुत पाये गए । रविराज साहू को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया गया, जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, शिवलिंग के नीचे सोना चाँदी गड़ा हुआ है , यह जानकर , ग्राम सेलर के विभिन्न मंदिरों के शिवलिंग को तोडफोड कर उखाड दिया जाना बताया । जो आरोपी रविराज के बताये अनुसार ग्राम सेलर के नवा तालाब से दो नग शिवलिंग को बरामद कर जप्त किया गया है तथा शेष शिवलिंग व हथौड़ी को गहरे पानी में फेक देना बताया है, आरोपी के विरूध्द पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दो बच्चों की मां से युवक को हुआ प्यार, बिगड़ी बात तो कर दी हत्या

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरी. अजहरूद्दीन,सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्रफुल सिह, आरक्षक – सुरजीत सिह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते, की विशेष भुमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जायेगा ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: देर रात घर से निकले ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: देर रात घर से निकले ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्या आप जानते हैं? छत्तीसगढ़ में हैं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending