Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिटटी पुलिस को चोरी पर मिली सफलता

Published

on

सिरगिट्टी पुलिस को चोरी के दो प्रकरण के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली  सफलता,,150000 की सम्पत्ती जप्त.. – 𝐇𝐈𝐍𝐃 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞

थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक- 295/2024, धारा – 379 भादवि,

’’ सिरगिटटी पुलिस को चोरी पर मिली सफलता।
’’ आरोपी मोबाईल के साथ पकडा गया।
’’ आरोपी से चोरी हुये मोबाईल किया गया जप्त।
’’ चोरी हुये मोबाईल कीमती 10000 रू. की बरामदगी।
’’ आरोपी को लिया गया हिरासत में।
’’ नाम आरोपी – दीपक बघेल उर्फ सीब्बू पिता चमन बहार बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल देव पात्रे पिता बाबू राम पात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी उधोनगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर का दिनांक 10.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2024 के रात करीबन 10.00 से 01.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेंट मे रखे मोबाईल विवो वाय 17 एस कीमती 10000 रूपये को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: संस्कृति विभाग ने मनाया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

प्रकरण के विवेचना दौरान घटनास्थल व गवाहों के पूछताछ पर संदेही दीपक बघेल का पतासाजी किया जो गणेशनगर के पास मिलने पर पुलिस को देखकर लुक छिप रहा था जिसे पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल जवाब दे रहा था जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपने पेंट के जेब से चोरी किये मोबाईल विवो वाय 17 एस पेश किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुये मोबाईल जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सीएम के निर्देश के बाद एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट का गठन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: इन त्योहारों पर भी रहेगी सरकारी छुट्टी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर रेल मंडल ने किया वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य से अधिक लोडिंग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending