Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDOP कोटा ने मारी रेड

Published

on

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDOP कोटा ने मारी रेड

♦️ देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया कुख्यात जिला बदर गोलू ठाकुर साथ में 6 जुआरी जिनसे नगदी रकम 91720 ₹,10 नग मोटर सायकल,01 नग कार, 07 नग मोबाइल फोन किया गया जप्त।

♦️ अपराध क्रमांक 683/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 25 आर्म्स एक्ट, छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14,15 के तहत की गई कार्यवाही

♦️ क़ानून की धज्जियां उड़ाने वाले, जिला मजिस्ट्रेट के आदेशो उल्लंघन करने वाला कुख्यात आरोपी हरीश सिंह उर्फ गोलू ठाकुर चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे जिसे जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा किया गया था जिला बदर, जिसके नियमानुसार इसे बिलासपुर जिला एवं आस पास के ज़िले में भी बिना अनुमति नहीं रहना था परंतु जिला बदर की कार्यवाही के बावजूद यह ज़िले में रह कर कट्टा लेकर कोटा वासियों को डरा धमकाकर,नगर में दहशत फैलाकर आपराधिक कार्यों में संलिप्त था , एवं जिस अपराध के लिए कुख्यात था जिस वजह से जिला बदर की कार्यवाही हुई थी उसी अपराध को करता हुआ,कट्टे के साथ चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़ें   एचआईवी, एड्स जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा जिला में अवैध शराब एवम जूवा, सट्टा के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम करपीहा के जंगल में जुवा खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो पुलिस पार्टी को देख कर कुछ जुवाडी जंगल का फायदा उठाकर भाग गए जो मौके पर 01. विजय बंजारे पिता आजू राम बंजारे उम्र 30 साल पता ग्राम लमकेना थाना कोटा, 02. संजू मेहर पिता द्वारका प्रसाद मेहर उम्र 34 वर्ष पता लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली, 03. रोशन पाटले पिता दवाद उम्र 23 वर्ष पता अखबार थाना लोरमी जिला मुंगेली, 04. हेमंत रातरे पिता विमल उम्र 24 वर्ष पता विचारपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली, 05. मुकेश चंद्राकर पिता रामलाल चंद्राकर उम्र 42 वर्ष पता कोडापुरी थाना कुंडा जिला कबीरधाम, 06. हरीश उर्फ गोलू सिंह पिता स्वर्ग या सुभाष सिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष पता पुरानीबस्ती कोटा थाना कोटा जिला विलासपुर, 07. नारायण महरा पिता चन्द्र राम उम्र 42 वर्ष पता डबरा पारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर का उपस्थित मिला जिसके कब्जे से कुल नगदी रकम 91720 रूपये, 10 नग मोटर साइकल, 01 नग कार, 07 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है । इसके साथ ही तलाशी के दौरान जिला बदर एवं गुंडा बदमाश गोलू ठाकुर के क़ब्ज़े से 01 देशी कट्टा को जप्त कर उसके विरुद्ध आर्म एक्ट एवम छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 15 के अंतर्गत विधिवत‌् कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, 7 कोरोना मरीजों की हुई थी मौत

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, स ऊ नी हेमंत पाटले, प्रा आर रविन्द्र मिश्रा, बलवीर सिंह,आर. महादेव कुजूर, रवि राजपूत, दामोदर, बीरेंद्र निषाद,एवम एसडीओपी कार्यालय से आर अभिषेक कश्यप, राजेंद्र साहू का योगदान रहा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, 7 कोरोना मरीजों की हुई थी मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रतिबंधित नशीली मादक पदार्थ ONEREX SYRUP को बिक्री करने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नक्सल क्षेत्र में पदस्थ गृह विभाग के कर्मियों की दोहरे आवास की सुविधा वर्ष 2004 से है निरस्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending