Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली मादक पदार्थ ONEREX SYRUP को बिक्री करने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

थाना कोटा जिला बिलासपुर

🔹 प्रतिबंधित नशीली मादक पदार्थ ONEREX SYRUP को बिक्री करने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

🔷 मध्यप्रदेश रीवा से आरोपी द्वारा सब्जी के गाड़ी में भरकर मंगाया था प्रतिबंधित ONEREX SYRUP सिरप

🔷 आरोपी से प्रतिबंधित ONEREX SYRUP 400 नग कीमती 68000 रुपये, एक एप्पल मोबाइल ₹32000 तथा एक i20 कार कीमती ₹6 लाख जुमला कीमती 7 लाख रुपए को जप्त किया गया।

🔷 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थ गांजा/ प्रतिबंधित सिरप/ नशीली पदार्थ का व्यापार-व्यवसाय करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में प्रतिबंधित सिरप बिक्री करने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत‌् कार्यवाही।

दिनांक 24.03.2024 को थाना प्रभारी कोटा श्री रजनीश सिंह को सूचना मिला की बिलासपुर से एक व्यक्ति i20 कार CG 10 AU 7499 में प्रतिबंधित ONEREX SYRUP सिरप बिक्री करने हेतु कोटा लोरमी मार्ग में ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसीसीयु टीम तथा कोटा पुलिस टीम द्वारा गनियारी के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां बिलासपुर के तरफ से आ रही i20 कार CG 10 AU 7499 को रोककर पूछताछ कर कार को चेक करने पर कार की डिक्की में 02 सफेद बोरी में भरा 400 नग प्रतिबंधित ONEREX SYRUP सिरप मिला। सिरप के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी बृजेश कछुवाहा ने बताया कि रीवा मध्य प्रदेश से बिलासपुर आने वाली सब्जी गाड़ी वाहन में कॉस्मेटिक का सामान है कहकर लाया गया। आरोपी बृजेश कछुवाहा के कब्जे से प्रतिबंधित ONEREX SYRUP 400 नग कीमती 68000 रुपये, एक एप्पल मोबाइल ₹32000 तथा एक i20 कार कीमती ₹6 लाख जुमला कीमती 7 लाख रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया। आरोपी बृजेश कछुवाहा पिता मुरारी लाल कछुआ उम्र 34 साल साकिन पुराना बस स्टैंड के पास बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाये जाने पर विधिवत‌् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह, एसीसीयु प्रभारी राजेश मिश्रा और स्टाफ़ की सराहना की है ।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही

गांजा/ प्रतिबंधित सिरप/ नशीली पदार्थ का व्यापार -व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा नशीली पदार्थ के व्यापार- व्यवसाय एवं सेवन करने पर रोक लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह एवं कोटा पुलिस टीम तथा एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, उ.नि. अजहरुद्दीन एंव एसीसीयु टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Kriti Sanon Traditional Look : कृति सेनन खास दोस्त के परिवार की शादी में आईं नजर, पिंक कलिदार सेट से सबको बनाया दिवाना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending