छत्तीसगढ़
बिलासपुर: कट्टा खरीदने के लिए छात्र का अपहरण, सात गिरफ्तार
बिलासपुर, 27 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवकों द्वारा कट्टा खरीदने के लिए 15 वर्षीय छात्र का कथित अपहरण करने का मामला सामने आया। हालांकि, पुलिस अपहरण के तीन घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर छात्र को बरामद करने में सफल रही और मामले में एक नाबालिग सहित सात लोगों को पकड़ा है।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में नवीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने राममंगल यादव (19 वर्ष), सुरेन्द्र रजक उर्फ़ माली (23 वर्ष), धनश्याम यादव (19 वर्ष), जगदीश पटेल (21 वर्ष), कान्हा शर्मा (24 वर्ष) और सोमराज पटेल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने बताया कि शहर के करीब तखतपुर थाना के थानेदार को मंगलवार की शाम छात्र के परिजनों ने सूचना दी थी कि छात्र ट्यूशन के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है। बाद में जानकारी मिली कि छात्र की मां को एक अनजान नंबर से फोन आया है जिसमें आरोपियों ने छात्र का अपहरण होने और उसके सकुशल वापसी के एवज में 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। आरोपियों ने छात्र की मां को धमकी दी थी कि फिरौती की रकम नहीं मिलने पर उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी।
डांगी ने बताया कि छात्र के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने छात्र और आरोपियों की तलाश के लिए दल का गठन किया तथा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही छात्र की मां को आए फोन कॉल भी जांच की गई। कुछ देर बाद पुलिस को दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सकरी क्षेत्र के सैदा गांव के एक खंडहरनुमा मकान से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं अपहृत छात्र के साथ मौजूद अन्य पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी छात्र के गांव के हैं तथा अन्य बिलासपुर और मुंगेली शहर से हैं। जब अपहरकर्ताओं से पूछताछ की गई तब उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए कट्टा खरीदने की योजना बनाई थी। कट्टे के पैसे के लिए उन्होंने छात्र का अपहरण कर फिरौती की मांग की थी।
डांगी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं संजीव धीरज
धीरज
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized4 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized6 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized2 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
