Connect with us

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में अब तक 625.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Published

on

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 625.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 11 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 950.4 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 426.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 559.7 मिमी, सूरजपुर में 830.7 मिमी, बलरामपुर में 735 मिमी, जशपुर में 673 मिमी, कोरिया में 731.7 मिमी, रायपुर में 529.6 मिमी, बलौदाबाजार में 628.5 मिमी, गरियाबंद में 530 मिमी, महासमुंद में 514.9 मिमी, धमतरी में 506.8 मिमी, बिलासपुर में 675.4 मिमी, मुंगेली में 613.7 मिमी, रायगढ़ में 552.7 मिमी, जांजगीर चांपा में 643.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 717.3 मिमी, दुर्ग में 532.8 मिमी, कबीरधाम में 502.2 मिमी, राजनांदगांव में 457.7 मिमी, बेमेतरा में 724.5 मिमी, बस्तर में 495.9 मिमी, कोण्डागांव में 580.7 मिमी, कांकेर में 519.5 मिमी, नारायणपुर में 708.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 563 मिमी, सुकमा में 919.9 मिमी और बीजापुर में 695.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

यह भी पढ़ें   यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, इस दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए

Published

on

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेन जी को गुमराह करने की कोशिशें की गईं. लेकिन पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा. उन्होंने कहा कि खुद पीएम से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी.

कॉकरोच पार्टी प्रोटेस्ट के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जेन जी हमारे ही बच्चे हैं. कुछ लोगों के द्वारा वे लोग गुमराह हो रहे है.

यह भी पढ़ें   2 लाख से अधिक सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो यहां मिल रहा है बेहतरीन मौका….

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे को लेकर हुए भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के करीब दो हफ्ते बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर बात की.

आपको याद दिल दे कि NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था.

Continue Reading

Uncategorized

बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….

Published

on

अहमदाबाद। गुजरात के महीसागर जिले का एक छोटा सा गांव रतुसिंह ना मुवाडा, जहां महज 100 घर हैं, आज देश भर में शतरंज क्रांति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। बिना किसी महंगी अकादमी या बड़ी सुविधाओं के, इस गांव ने बीते चार सालों में 17 FIDE-रेटेड खिलाड़ी तैयार कर दिए हैं।

इस प्रेरणादायक बदलाव की नींव 2021 में रखी गई थी। गांव के  सरकारी प्राइमरी स्कूल ‘बाल वाटिका’ के 45 वर्षीय गणित शिक्षक संदीप उपाध्याय ने बच्चों को शतरंज सिखाने की मुहिम शुरू की। स्कूल की जर्जर हालत और सीमित संसाधनों के बावजूद, संदीप सर ने अपने वेतन का बड़ा हिस्सा बच्चों की एंट्री फीस, यात्रा खर्च, किताबों और चेस किट पर लगाकर उनके सपनों को पंख दिए। उनके इस संकल्प को ग्रैंडमास्टर अंकित राजपरा का भी साथ मिला, जो हर महीने गांव आकर बच्चों को मुफ्त कोचिंग देते हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संकुल शैक्षिक समन्वयों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

उपलब्धियां और आंकड़े

मेडल व ट्रॉफी: खेत मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों के इन बच्चों ने अब तक 120 ट्रॉफी और 179 मेडल अपने नाम किए हैं।


टूर्नामेंट का प्रदर्शन: राज्य स्तर के 24 टूर्नामेंट्स में से 22 में गांव के बच्चों ने टॉप-3 में जगह बनाई।


विशेष पहचान: गांधीनगर के ‘स्टूडेंट्स चेस फेस्टिवल’ में बाल वाटिका को ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ चुना गया। साथ ही, 21 बच्चों को सरकारी डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल में मुफ्त शिक्षा और कोचिंग के लिए चुना गया है।

Continue Reading

Uncategorized

पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया

Published

on

PM Modi New Video Message: पीएम मोदी ने नया वीडियो मैसेज जारी किया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो जारी किया है। वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव की याद दिलाते हुए पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी देश के हर नागरिकों से हैंडलूम से बना कोई न कोई उत्पाद जरूर खरीदेने की अपील की है। साथ ही हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोष्ट करने की अपली की।

यह भी पढ़ें   मोबाईल से बात कर हुई दोस्ती, फिर घुमाने के बहाने लगातार करना लगा शारीरिक शोषण... आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने वीडियो मैसेज की शुरुआत इतिहास के अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था। आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार जो घरे में कपड़े बनाता है, उसका उत्साह बढ़ाएं। आइए हम छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं। भौगोलिकसंदर्भ

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending