Connect with us

छत्तीसगढ़

Whatsapp Tips And Tricks: अब आसानी से पढ़ें व्हाट्सएप पर Delete किए गए मैसेज, फॉलो करें ये स्टेप्स

Published

on

Whatsapp Tips And Tricks: भारत में करोड़ों लोग वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. वे इस एप के जरिए चैट के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉल भी करते हैं. इस एप का उपयोग करने वाले लोग वॉट्सएप से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स को ढूंढते रहते हैं. वॉट्सएप में कई ऐसी चीजें हैं जिनसे लोग अभी भी अनजान हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एक छोटी सी ट्रिक से डिलीट हुए मैसेज, ऑडियो और वीडियो को देख सकते हैं.

अगर किसी ने आपको मैसेज करके कुछ ही सेकंड में डिलीट कर दिया है तो मन में एक ही चीज घूमने लगती है कि सामने वाले ने क्या मैसेज भेजा होगा. लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है. इन स्टेप्स से आप पता कर सकते हैं…

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो के मध्य हुआ नया कार्य विभाजन

यदि आप किसी ने वॉट्सएप मैसेज को डिलीट कर दिया है और आप उस मैसेज को देखना चाहते हैं, तो आपको थर्ड-पार्टी एप का उपयोग करना होगा। पहले, आपको “WhatsDelete: Recover Deleted Messages” नामक ऐप को इंस्टॉल करना होगा. इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद, आपको अपने परमिशन को अलाउ करने की जरूरत होगी ताकि ऐप सही तरीके से काम कर सके.

आपको वॉट्सएप पर कुछ सेटिंग्स करनी होंगी. वॉट्सएप खोलें और तीन डॉट्स पर क्लिक करें. सेटिंग्स में जाएं और डाटा एंड स्टोरेज यूसेज पर टैप करें. मीडिया ऑटो डाउनलोड पर जाएं और सभी ऑप्शन्स को अलाउ कर दें. इससे सभी मीडिया फाइलें ऑटोमैटिक रूप से डाउनलोड नहीं होंगी.

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने विधानसभा परिसर में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन

अब यदि कोई आपको मैसेज, ऑडियो या वीडियो क्लिप भेजता है और उसे डिलीट कर देता है, तो उसके बाद आपको उसी एप को खोलना है, जिसको आपने डाउनलोड किया था. वॉट्सएप डिलीट एप खोलने पर ही आपको डिलीट हुआ मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो दिख जाएगा. इसको आप रिकवर भी कर सकते हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोमूत्र खरीदी शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने पहले ग्राहक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेलवे ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में 6 हजार से ज्यादा छोटे स्टापेज किए खत्म
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending