Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Published

on

रामानुजगंज| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज इकाई के द्वारा एबीवीपी के 73 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारत माता चौक से भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ महामाया मंदिर में जाकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया|


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के पूर्व विभाग सह संयोजक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद हमेशा ही राष्ट्रीय हित की बात करता है बांग्लादेशी घुसपैठिए को रोकना हो या फिर धारा 370 के मामले में आंदोलन करना हो मुझे भी विद्यार्थी परिषद में 11 साल कार्य करने का मौका मिला जिसमें मैं नगर कार्यकारिणी सदस्य से विभाग सह संयोजक के दायित्वों का निर्वहन किया|

यह भी पढ़ें   रायपुर : मेकाहारा अस्पताल के सामने मिला 3 दिन पहले जन्मे नवजात का शव


एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक अजय यादव जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो विद्यार्थियों की हित की लड़ाई के लिए हमेशा ही आगे रहता है तथा समाज के कार्यों में भी विद्यार्थी परिषद बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है
विभाग संयोजक उपेंद्र यादव जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का आज 73 वां स्थापना दिवस पूरे भारत में विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है विद्यार्थी परिषद के द्वारा लॉकडाउन के समय भी भोजन वितरण करना हो या ब्लड डोनेशन कैंप चलाना विद्यार्थी परिषद समाज हित के कार्यों में हमेशा ही आगे रहा है|

नगर मंत्री आकाश तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने तथा उनका तापमान और ऑक्सीजन लेवल जांच कर उन्हें कोरोना के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विभाग सह संयोजक अश्विनी गुप्ता , पूर्व जिला संयोजक अजय यादव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष विक्रम गुप्ता, विभाग संयोजक उपेंद्र यादव, नगर मंत्री आकाश तिवारी, सह मंत्री उमेश कुशवाहा, मनोज प्रजापति, छात्रावास प्रमुख चिंतन कुशवाहा तकनीकी प्रमुख अरविंद यादव, जनजाति प्रमुख सत्या सिंह, विद्यालय प्रमुख रोहित यादव रिशु कश्यप अभिनव मिश्रा , निखिल पांडे, सहस्त्र गुप्ता, छोटू कुमार, उपेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, शिवनारायण यादव, छोटे लाल यादव, सुभाष यादव, अमलेश मेहता, राकेश गुप्ता|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Skin Care Tips: चेहरे पर इस तरह से इस्तेमाल करें तेजपत्ता, ये समस्या होगी दूर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : मेकाहारा अस्पताल के सामने मिला 3 दिन पहले जन्मे नवजात का शव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खतरे के निशान पर शिवनाथ नदी, अलर्ट जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending