Connect with us

छत्तीसगढ़

अंकित पाल और रौनक केशरी के नेतृत्व में धूमधाम से हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

Published

on

बिलासपुर| मां महामाया मंदिर गणेश नगर, चुचुहियापारा में अंकित पाल और रौनक केशरी के नेतृत्व बड़ी धूमधाम से भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा जी थे उन्होंने कहा की हम सभी को हमेशा एक साथ मिलके रहना चाहिए और अपनी धर्म संस्कृति की रक्षा मरते दम तक करनी चाहिए जैसे हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति सनांतन धर्म के रक्षा के लिए किए है वैसे ही अभी के युवा पीढ़ी को अपने राष्ट्र,को सुरक्षित रखना होगा।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 130 नए पॉजिटिव मरीज, 176 हुए स्वस्थ...

इस अवसर पर जिला मंत्री विकास शर्मा जी, जिला सह संयोजक रौनक केशरी,युवा मोर्चा से अंकित पाल,नगर संयोजक शरद चक्रवर्ती,राजू कौशल,जगन पटनायक,गजेंद्र सिंह,गणेश परिहार,दिनेश घोरे,अजय कश्यप,मुन्ना पाल,केशव झा, राकेश अनंत,सत्यम गेंदले, अरविंद सिंह,संजय बाबा,विजय मरावी,पवन छाबड़ा, बसावान जगत,संदीप पारधी, दशा राम,आमोद सिंह,प्रदीप यादव,संजय नेताम,कैलाश ध्रुव, नवीन कुमार,बल्लू यादव,अविजित पाल, विनय यादव,राज मिश्रा, किट्टू त्रिपाठी,गोवर्धन विश्वकर्मा,रोहन शेंडे, आदर्श बैक्सेल,अभय चौहान,आदर्श,नरेश यादव, आयुष महाराज,पप्पू यादव,राहुल यादव,आयुष पाल,चिन्ना,गोकुल ध्रुव, कृषु श्रीवास, पियूष पाल,सक्षम सिंह,सागर यादव,गुमान यादव, बंटी, सिब्बू पाल,पवन यादव,रूपेश, एवम् अधिक संख्या में श्रद्धालु और आसपास क्षेत्र के सनातनी युवा साथी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अब यूपी में दंगे नहीं होते, यहां कानून का राज है और विकास का माहौल है: सीएम योगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग की ली बैठक, कहा- 'टीकाकरण अभियान में पूरी तरह से प्रदेश सरकार नाकाम'
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending