Connect with us

छत्तीसगढ़

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

Published

on

सूरजपुर| कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है।पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनो को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।बारिश के इस मौसम में नदी,नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है,ऐसे में अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।


        खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले जून माह से विभाग की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर रही है अब तक की कार्रवाई में 40 ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं जिन पर विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर करीब साढ़े नौ लाख की जुर्माना वसूल किया है इस कार्रवाई में अवैध भंडारण,क्षमता से अधिक रेत परिवहन किए जाने की भी कार्यवाही शामिल है।खनिज अधिकारी संदीप नायक के अनुसार बारिश के मौसम में नियमानुसार नदी नालों से रेत की निकासी प्रतिबंधित है बावजूद कई जगह से शिकायतें मिलने पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना का कहर, आज मिले 84 नए पॉजिटिव मरीज, 148 लोग हुए स्वस्थ

विभाग की टीम राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। नियम विरुद्ध रेत परिवहन किए जाने वाले वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही हैं।जून माह से 8 अगस्त तक 40 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड राशि रुपये 9 लाख 49 हजार नौ सौ पनचानवें रुपए जमा करवाया गया है। श्री नायक के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी है जहां से भी शिकायतें मिल रही है विभाग फौरन कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में विभागीय टीम सघन भ्रमण कर अवैध उत्खनन व परिवहन पर नजरें रखी हुई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ को चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 आधी रात को विभाग की कार्रवाई,दो वाहन मालिको पर 78 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थी कि भैयाथान से प्रतापपुर मार्ग पर कुछ वाहने रात के अंधेरों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसको विभाग ने संज्ञान में लेते हुए स्वयं खनिज अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने इस मार्ग पर जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो रविवार को दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियम विरुद्ध रेत का परिवहन कर रहे थे जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा के सुपुर्द किया गया और दोनों वाहन मालिको पर करीब 78000 रू. की अर्थदंड आरोपित किया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह कार्रवाई आधी रात को की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Earthquake से थर्राए 9 देश, आधे मिनट से ज्यादा हिली धरती, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : आदिवासियों के उत्थान में छत्तीसगढ़ राज्य अव्वल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ को चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending