Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जिला मुख्यालयों में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा…

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

विभिन्न जिलों में मंत्री और संसदीय सचिव करेंगे ध्वजारोहण

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

यह भी पढ़ें   11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन बीजापुर, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यूडी मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू धमतरी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी नारायणपुर, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी और धान खरीदी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से की चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मनरेगा से बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन, आर्थिक मजबूती से बढ़ा आत्मविश्वास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोटा की 4 चोरियों का खुलासा, मामले में 02 आरोपी व 01 खरीददार गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending