Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रदूषण के विरुद्ध जारी है वाहनों का धरपकड़ अभियान

Published

on

फिर दो ट्रकों पर कारवाई, 54 वाहनों की जांच

कोयला एवं स्लैग चूर्ण का बिना तारपोलिन ढके परिवहन

बिलासपुर, 30 जनवरी 2024/प्रदूषण से बचाव और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार गठित दल द्वारा वाहनों की जांच लगातार जारी है। टीम द्वारा बीती रात दो ट्रकों पर प्रदूषण के आरोप में कार्रवाई की गई।

दल द्वारा बीते शाम तक पेण्ड्रीडीह बाईपास से बेलतरा के बीच बिना तारपोलिन ढके एवं ग्रीन नेट ढके वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 54 ट्रकों की जांच की गई, जिसमें से 2 ट्रकों द्वारा बिना तारपोलिन अथवा ग्रीन नेट के साथ परिवहन किया जा रहा था। एक ट्रक CG 12 BL 6278 में मेसर्स एस.ई.सी.एल., दीपका, कोरबा से 38 टन कोयला तथा दूसरे ट्रक CG 04 PE 9958 में मेसर्स सिंघल इंटरप्राईजेस, रायगढ़ से 37 टन स्लैग चूर्ण था।

यह भी पढ़ें   एंकर तारबाहर पुलिस व एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही से अन्तराजिय चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे। जिनके कब्जे से 7 नग मोटर सायकिल बरामद।

दोनों ट्रकों को हिर्री थाने में जब्ती बनाकर आगे की कर्रवाई हेतु खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है। दल में अनिल साहू, खनिज अधिकारी, राहुल गुलाटी खनिज निरीक्षक, राजेन्द्र प्रसाद वासुदेव वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, दुष्यंत कोसले, तहसीलदार, विजय दीक्षित, अभिलाष सिंह, श्री अनीश बघेल, मनोहर लाल, परिवहन विभाग तथा हिर्री थाने से उमेश साहू अधिकारी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : एक राय होकर युवक को मारपीट करने वाले सरपंच व अन्य ग्रामीण आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Sukma: 12 साल से सक्रीय नक्सली को किया गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending