Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति हेतु 30 नवम्बर तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

बिलासपुर |]मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं पारसी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से वर्ष 2021-22 के लिये प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति के लिए आॅनलाईन आवेदन भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली की वेब साईट-www.scholarship.gov.in  में आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 निर्धारित है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर ने बताया कि इस वर्ष नेशनल स्कालरशिप पोर्टल में संस्थाओं के सत्यापन प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। प्रत्येक संस्था को अपने लाॅगिन के माध्यम से संस्था के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी (संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी)के आधार नंबर की प्रविष्टि करनी होगी। उक्त प्रविष्टि को जिलाधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात् ही संस्था द्वारा विद्यार्थियों की स्कू्रटनी की जा सकेगी। नोडल अधिकारी द्वारा प्रविष्ट किये गये आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर ही संस्था को विभिन्न प्रक्रियाओं हेतु ओटीपी प्राप्त होगी। यह कार्य सभी संस्थाओं को 25 नवम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाना है।

यह भी पढ़ें   MP: पुल पर से नदी में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, वन विभाग की लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन पर कार्रवाई जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज 954 नए कोरोना मरीज, 14 लोगों की हुई मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending