छत्तीसगढ़
बिलासपुर : डीएमएफ की बैठक में 54 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य स्वीकृत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर सबसे ज्यादा जोर
बिलासपुर| कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक में 54 करोड़ 58 लाख 81 हजार रूपए राशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसमें कृषि एवं अन्य सम्बद्ध गतिविधियों पर सबसे अधिक 17 करोड़ 48 हजार रूपए का प्रावधान रखा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य में 16 करोड़ से अधिक का प्रावधान रखा गया है।
जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफटी) की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन करने के लिए 3 करोड़ 81 लाख 34 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। गौठानों में ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्र विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शासी परिषद की बैठक में सांसद, विधायक, महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 8 करोड़ 49 लाख रूपए की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीस एस ने परिषद के समक्ष पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कुल 54 करोड़ 58 लाख 81 हजार रूपए राशि की कार्ययोजना का प्रस्ताव शासी समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा गया ।इसमें उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र के 42 करोड़ 14 लाख 22 हजार 513 रूपए एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के 12 करोड़ 43 लाख 91 हजार रूपए के काम शामिल हैं। बैठक में शासी समिति के सदस्य संसदीय सचिव रश्मि आाशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव रखें एवं सुझाव भी दिया।बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, वनमंडालिकारी कुमार निशांत, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
