Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न

Published

on

रायपुर| मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलाशयों के जल उपयोगिता, उपलब्धता एवं आबंटन तथा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विभिन्न उद्योगों के उपयोग हेतु जल आबंटन के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 21 गांव और महासमुंद के 48 गांव, मुंगेली के 34 ग्रामों को वहां के जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह से कोण्डागांव जिले के 33 ग्रामों और मुंगेली के 206 ग्राम बेमेतरा के 61 ग्रामों और सूरजपुर के 76 ग्रामों को समूह जल प्रदाय योजना को जल जीवन मिशन के अंतर्गत वहां के जलाशयों से वार्षिक जल आबंटन प्रदाय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों की भी स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें   CG: शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

इनमें रायगढ़ जिले में मेसर्स एम.एस.पी. स्टील एवं पॉवर लिमिटेड, जिला बलरामपुर में मेसर्स इंद्रमणी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को तथा जिला नारायणपुर में मेसर्स जायसवाल निको इंस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर को जल आबंटन हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसी तरह से जिला बलौदाबाजार भाटापारा में मेसर्स जी.ओ.एस. इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को वार्षिक जल आबंटन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री मनोज पिंगुवा, जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: मां की हत्या कर फरार हुआ बेटा, 2 घंटे के अंदर ही पुलिस किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 7 करोड़ 4 लाख रूपए का भुगतान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विथहेल्ड परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान, ABVP ने घेरा विश्वविद्यालय
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending