Connect with us

छत्तीसगढ़

कमल छाबड़ा का अभिनव प्रयास, लायंस क्लब का ऑक्सीजन बैंक प्रारम्भ

Published

on

बिलासपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल 100 साल से अधिक पुराना क्लब है और समाज में हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमेशा समाज में अपने सेवा भाव के कारण हाशिए पर खड़े हर व्यक्ति की मदद के लिए लायंस परिवार के सदस्य हमेशा अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं।

यह बताते हुए लायंस क्लब बिलासपुर बड़े गर्व और हर्ष का अनुभव करता कि सेवा भाव को लेकर लायंस परिवार के रीजन व जोन चेयरपर्सन द्वारा सभी 15 क्लब अध्यक्षों को आमंत्रित किया , जिसके अंतर्गत लायंस ऑक्सीजन बैंक को प्रत्येक क्लब के अध्यक्ष,जोन चेयरपर्सन, रीजन चेयरपर्सन एवं सभी लायन मेंबर्स द्वारा इस प्रस्ताव को एक मत से सहमति दी गयी एवं ऑक्सीजन बैंक का संचालन हेतु स्थानीय संस्था के साथ मिलकर इसका संचालन किए जाना प्रस्तावित किया गया ।स्थानीय सामाजिक संस्था निदान बिलासपुर एवं गुलदस्ता ग्रुप बिलासपुर द्वारा भी इस ऑक्सीजन बैंक हेतु सिलेंडर प्रदान किये गए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा


इस प्रकार लायंस क्लब बिलासपुर परिवार 25 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 1 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ कर कर दिया गया है।इस सेवा कार्य में लायंस क्लब बिलासपुर परिवार के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठित पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत गोल बाजार स्थित धर्मशाला को चुना गया है, सिंधी समाज द्वारा गोल बाजार स्थित धर्मशाला से यह सेवा कार्य संचालित किया जाएगा, ऑक्सीजन बैंक का स्वतंत्र संचालन इन संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए पूर्व से किया जा रहा है।
इस योजना को सफल बनाने में लायन परिवार के रीजन चेयरपर्सन लायन नितिन सलूजा, रीजन सचिव लायन कमल छाबड़ा , जोन चेयरपर्सन ला. सीजे होरा, जोन चेयरपर्सन ला. फरहीन चिश्ती एवं सभी लायन अध्यक्ष ला. दिनेश अग्रवाल, ला. अमन दीप होरा, ला. शोभा त्रिपाठी, ला. डॉ सुषमा सिंह, ला. शशि बरेठ, ला. गुंजन सिंह, ला. सईदा वनक, ला निलेश गुप्ता, ला. सुषमा तंबोली, ला. क्षमा सिंह, ला. कुसुम गोयल, ला. कुश श्रीवास्तव, ला रश्मिलता मिश्रा, ला. रीता राजगीर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कहते थे झीरम कांड का साक्ष्य जेब में है, तो अब क्यों सबूतों को दबाए बैठे हैं? : भाजपा सांसद सुनील सोनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद में आज प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending