छत्तीसगढ़
आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम व अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बिलासपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता प्राप्ति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल तथा मातृशक्ति सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम एवं अंखड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी शहर के शिव टॉकीज चौक स्थित अटल वाटिका में एक शाम शहीदों के नाम व् अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों के अतिरिक्त लोक गीतों एवं नृत्यों जैसी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा स्वतंत्रता दिवस तथा अखंड भारत संकल्प दिवस को धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के अतिथि विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा,रेलवे अधिकारी नवीन सिंह,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सयोजक डॉ रजनीश पाण्डेय,अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी,जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला सह मंत्री दीपक सोनी,पार्षद कृष्ण रजक,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा,सह जिला सयोजक रौनक केसरी,जिला विद्यार्थी सयोजक गिरजा शंकर यादव,महानगर सयोजक शरद चक्रवर्ती उपस्थित रहे विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ललित माखीजा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा की हमने 75 वर्षों में बहुत कुछ प्राप्त किया है लेकिन अभी बहुत कुछ प्राप्त किया जाना बाकी है भारत के हर नागरिक को अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाना होगा तभी भारत के विश्वगुरु बनने की संकल्पना साकार हो पायेगी साथ ही उन्होंने लोगों को एक अखंड भारत एक भारत और श्रेष्ट भारत बनाने हेतु संकल्प लेने की बात कही।

वहीँ कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी ने नए भारत की शिक्षा निति के सन्दर्भ में चर्चा करते हुए कहा की भारत के इतिहास के साथ अतीत में काफी खिलवाड़ किया गया चाहे वो मैकाले की शिक्षा निति हो या फिर बाद में वामपंथी इतिहासकारों का षड़यंत्र इन्होने हमेशा ही भारत के इतिहास को दूषित करने का प्रयास किया है अतः हम सब की ये जिम्मेदारी है की हम आज़ादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने देश के ऐसे नायकों को भी याद करें जिन्होंने इस देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी परन्तु षड्यंत्रपूर्वक उन्हें इतिहास के पन्नों से मिटा दिया गया साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चो को स्वतंत्रता के नायकों के बारे में बताने तथा उन्हें देश की संस्कृति एवं विरासत से जोड़े रखने की बात कही।कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल के सह जिला सयोजक रौनक केसरी,जिला विद्यार्थी सयोजक गिरजा शंकर यादव,प्रखंड अध्यक्ष पंकज सोनी,महानगर सयोजक शरद चक्रवर्ती,अंकित पाल,बीका गोरख,संकल्प शुक्ला,यतीन्द्र पाठक,रवि तिवारी,लक्ष्मी विश्वकर्मा,संगम सोनी,बद्री,सुनिता सोनी,अर्चना मलेवर आदि बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized23 hours ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized17 hours ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized4 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized3 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
