Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कृष्णजन्माष्टी पर्व के दौरान ठेला व आटो को क्षतिगस्त कर चोरी करने वाले गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर।   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी त्रिवेणी वैष्णव पिता गेंदू वैष्णव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 22.08.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21-22.08.2022 के दरम्यानी रात मे यादव नगर तिफरा के लोगों द्वारा साउण्ड बाक्स लगाकर जन्माष्टमी पर्व मे नाच रहे थे अचानक रात्रि मे करीबन दिनांक 22.08.2022 के 02.00 बजे मोहल्ले के संदीप साहू, लोकेश वैष्णव व अजय साहू तीनो ने शनि मंदिर के बाजू से लकडी के बने बंद ठेला जिसमे पूजा सामग्री रखकर उसके मालिक द्वारा बंद किया गया था जिसकी ज्ञान तीनों आरोपियों को था जिन्होने नारियल अगरबत्ती चोरी करने के नियत से ठेला को पलटाकर क्षतिगस्त कर 01 बोरी नारियल तथा 02 पूडा अगरबत्ती जुमला कीमती 1130 रू. का चोरी कर पास मे नदी किनारे खडी आटो क्रमंाक सीजी10जेड1002 को भी नाला मे ढकेल कर क्षतिग्रस्त किये, एक टीन से बनी बंद खाली ठेला को भी नाली मे ढकेल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। 

आरोपी त्रिवेन्द्र वैष्णव द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 461, 380, 427, 34 भादवि कायम कर विवेचना दौरान आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये तथा चोरी किये नारियल अगरबत्ती को बरामद करना बताये मेमोरेण्डम तैया कर आरोपी संदीप साहू के पेश करने पर 01 बोरी नारियल 02 पूडा अगरबत्ती जुमला कीमती 1130 रू. जप्त कर बाजाप्ता शुमार की गयी। मौके पर क्षतिग्रस्त आटो व क्षतिग्रस्त ठेला का पंचनामा तैयार की गयी। 

आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से दिनांक 23.08.2022 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों दी जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा 
यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल 12 सितंबर को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   समाज प्रमुख एवं ग्रामीणों ने बिरनपुर घटना की कड़ी निंदा की, कलेक्टर ने की अमन चैन और शांति बनाएं रखने की अपील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकार ने घोषित की वर्ष 2022 की छुट्टियाँ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending