Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा गुम हुये 120 मोबाईल बरामद कर संबंधीतो को सौपने चलाया अर्पण अभियान

Published

on



बिलासपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथूर द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के प्रार्थीयो की सुची तैयार कर निरीक्षक हरविंदर सिह प्रभारी ए.सी.सी.यु. बिलासपुर को निर्देशित कर फील्ड के तकनिकी जानकारी के आधार पर खोजबीन अभियान चलाकर बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर जिले की सीमा से सटे जिलों से कुल 120 नग मोबाईल विधिवत अभियान चलाकर 01 जुलाई 2022 से अब तक बरामद किया गया, कुल 500 शिकायतो की जांच की गई जिसमें से कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशो में सक्रिय पाये गये जिनके विरूद्ध पृथक से अभियान चलाकर बरामदगी कर मोबाईल स्वामियो को लौटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कम बेरोजगार वाले राज्यों में निरन्तर बना सिरमोर


मोबाईल प्राप्त करने वालो में आवेदक श्री राजकुमार साहू, लता साहू, नरेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार यादव, रमाकान्त नेताम, अभिषेक आनंद, सतीश अग्रवाल, चन्द्रकुमार दुबे क्राईम रिपोर्टर दैनिक भास्कर, मो. हफीज खान, लेखचन्द्र बंजारे, कु. रिचा चावला, ओमप्रकाश शुक्ला, सुमित ओग्रे, केशव भोई एवं अन्य कुल 120 लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आॅन लाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर SP ने दो हेड कॉन्स्टेबल को किया लाइन अटैच


इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में सायबर सेल बिलासपुर के प्रभाकर तिवारी एवं विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यु. की सम्पुर्ण टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जान से मारने की नियत से कास्टिक सोडा पिलाने वाले आरोपी पति गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर से बदल सकता है मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर आरपीएफ मैं फिर पकड़ा मोबाइल चोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending