Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक 

Published

on

बिलासपुर। बैठक में उन्होंने पिछली बैठक के निर्देशों की जानकारी ली तथा प्रत्येक अधिकारी से उनकी बिट में होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं को सुना तथा समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने वर्तमान में बिलासपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु, यातायात के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शाम के समय पिक ऑवर में सभी टैंगो अधिकारी अपने बिट में उपस्थित रहे,पैदल पेट्रोलिंग करें, नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर लगातार नोटिस चस्पा,वीकल लॉक के साथ प्रशमन की कार्यवाही करें।

अधिकारीगण बीट में पड़ने वाले इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पर उपस्थित रहें, सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों का फुटेज नोटिस नियमित जारी करें। यातायात प्रबंध व्यवस्था के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान यातायात के अधिकारी संयमित रहे। आम जनता से शालीनता से व्यवहार करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघनकर्ताओ पर वैधानिक कार्यवाही करें , ड्यूटी के प्रति सभी सजग रहें, बिट में पड़ने वाले स्कूल एवं कॉलेज के लगने व छूटने समय यातायात पुलिस की उपस्थित रहे । बिट में कहीं भी जाम आदि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करें। इसी प्रकार निगम अमले के साथ यातायात पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें । बिट में लगने वाले फल आदि ठेला, जो यातायात को बाधित करते हैं उन्हें वेंडिंग जोन की ओर भेजें। आम रास्तों पर ठेला आदि ना लगने देना। जाम लगने वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं एनाउंसमेंट करके व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 उन्होंने संडे ,बाजार श्रीकांत वर्मा में लगने वाले स्ट्रीट दुकानों को व्यवस्थित करने इन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग किए जाने कहा। इसी प्रकार मंगला चौक से उसलापुर ब्रिज तक बिट प्रभारी को पीक आवर में लगातार पेट्रोलिंग करने, यातायात व्यवस्था सुचारू करने के साथ उसलापुर से सकरी तक एक प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग लगाकर तैनात करने निर्देश दिए। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जानकारी ली और साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट नियमों के उल्लंघनकर्ताओ एवं दुर्घटना प्रकरण में भा0द0वि0 304-ए के तहत आरोपी चालको को लाइसेंसों के निलंबन की भी जानकारी ली तथा इन कार्यवाही में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि किए जाने के निर्देश भी दिए।

 इस बैठक में यातायात के निरीक्षक सुनील कुर्रे, उप निरीक्षक - सुरेश तोमर, उमा शंकर पांडे, एच0एस0 ठाकुर, संतोष ठाकुर , सहायक उपनिरीक्षक- सतीश पांडे, प्रकाश बाबू कुर्रे मनोज पांडे, चंद्रदेव बीसी, मनोहर साहू, अभय खलखो, डी0डी0सिंह सहित यातायात पुलिस के दुपहिया एवं कारलिफ्टर की टीम के कर्मचारी उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें   Women Hockey Junior Asia Cup 2023 : पहली बार चैंपियन बना भारत, 4 बार की विजेता को हराकर रचा इतिहास
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया: पत्नी ने इस काम के लिए मना, तो युवक ने दी ऐसी खौफनाक मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजनांदगांव : प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 2 एवं 3 मार्च को, सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिए होगी भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरिया: पत्नी ने इस काम के लिए मना, तो युवक ने दी ऐसी खौफनाक मौत...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending